logo

ट्रेंडिंग:

'बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां मिलती हैं,' रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल

रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल ने लड़कियों पर ऐसा बयान दिया है कि हंगामा मच गया है। पढ़िए रिपोर्ट।

Girdhari Lal Sahu

गिरधारी लाल साहू और मंत्री रेखा गुप्ता। (Photo Credit: Rekha Arya/BJP)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने बिहार की लड़कियों पर आपत्तिजनक बयान दिया है, जिस पर हंगामा बरपा है। भारतीय जनता पार्टी और रेखा आर्या दोनों की लोग सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं। वह पार्टी के ही किसी एक कार्यक्रम में गए थे, वहां उन्होंने कहा कि बिहार में लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में मिल जाती हैं। लोग लिख रहे हैं कि महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति का यह हाल है, दूसरे नेता, महिलाओं के बारे में क्या सोचते होंगे। 

गिरधारी लाल साहू, कार्यक्रम में अपनी पार्टी के कुछ अविवाहित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बिहार में लड़कियों की कोई कमी नहीं है, 20 से 25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं। उनके इस बयान की सार्वजनिक आलोचना हो रही है। लोगों ने कहा है कि बीजेपी नेताओं में संस्कार की है। लोगों ने उन्नाव रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर का हवाला देकर बीजेपी को घेरा है। कुलदीप सेंगर, बीजेपी का पूर्व विधायक रहा है।

यह भी पढ़ें: 'कहां के हो? मशीन तो बांग्लादेश बता रही है...', वायरल हो गया UP पुलिस का वीडियो

 '20 से 25 हजार रुपये में मिल जाती हैं लड़कियां'

गिरधारी लाल साहू (रेखा आर्या के पति):-
हमारी भारतीय जनता पार्टी का एक सिस्टम है। संगठन हमारा सर्वोपरि है। मैं निवेदन करूंगा कि राहुल जैसे 5 लड़के, जिसमें अशोक जलाल भी है, नदीम भी है, ऐसे 5 लोग इकट्ठा करो, लड़की हम तुम्हें बिहार से दिला देंगे। बिहार में 20 से 25 हजार रुपये में मिल जाती हैं। इनकी शादी करा देते हैं।'

 

 

गिरधारी लाल ने कहा, 'नवीन तुम कितनी उम्र के हो बेटा? तुम तो नौजवान ही हो। शादी भी नहीं हुई तुम्हारी, तो फिर तुम शादी बुढ़ापे में करोगे? अभी तक तीन चार बच्चे हो जाते। लड़की हम तुम्हारे लिए बिहार से ले आते। बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती है। चलो मेरे साथ तुम्हारी शादी करवाते हैं।'

यह भी पढ़ें: वायरल हो गया ट्रैफिक सिग्नल पर पेशाब करने वाले का वीडियो, पकड़ ले गई पुलिस

कांग्रेस ने क्या कहा है?

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा, 'महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय जैसी अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री श्रीमती रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा सार्वजनिक मंच से दिया गया कथित बयान, बिहार से 20–25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं। मैं कठोर शब्दों में निंदा करती हूं।'

ज्योति रौतेला:-
यह बयान न केवल घोर निंदनीय और शर्मनाक है, बल्कि यह पूरे देश की महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर सीधा हमला है। महिलाओं को इस प्रकार वस्तु की तरह प्रस्तुत करना मानव तस्करी, बाल विवाह और महिला शोषण जैसी जघन्य सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाली मानसिकता को उजागर करता है।


ज्योति रौतेला ने कहा, 'सबसे गंभीर बात यह है कि यह बयान उस परिवार से आया है, जिसकी सदस्य खुद महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय की मंत्री हैं। यह सरकार की कथनी और करनी के बीच के अंतर को साफ़ तौर पर सामने लाता है। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों पर किसी भी तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। दोषियों को जवाबदेह ठहराना और सार्वजनिक माफी सुनिश्चित करना लोकतंत्र और संविधान की अनिवार्य मांग है।'

यह भी पढ़ें: 'शब्द गलत निकल गए...', पत्रकार से बदसलूकी पर कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

राष्ट्रीय जनता दल ने क्या कहा?

प्रियंका भारती:-
उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल कह रहे। शादी के लिए बिहार से 20-25 हजार में महिला मिल जाती है। चलो हमारे साथ आपकी शादी कराते है। मंत्री पति, कोई रेट पूछे तो कैसा महसूस होगा? एक बिहारी होने के नाते मुझे ठीक वैसा महसूस हो रहा है। बिहार BJP की महिलाएं और नेत्री कुछ जवाब देंगी या पार्टी मोह में आप भी रेट लगाएंगी।

यह भी पढ़ें: 'हत्या, तख्तापलट, खून की नदियां,' 2026 के लिए नास्त्रेदमस ने क्या-क्या कहा था?

कौन हैं गिरधारी लाल साहू?

गिरधारी लाल साहू उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर हैं और बीजेपी से जुड़े राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। वह भूमि धोखाधड़ी के कई मामलों के लिए आलोचना के केंद्र में रहे हैं। एक आरोप यह भी लगता है कि उन्होंने अपने एक स्टाफ की किडनी निकलवाकर अपनी दूसरी पत्नी को लगवा दी थी। उनके स्टाफ रहे नरेश गंगवार का दावा है कि कोलंबो में उनकी किडनी निकाली गई थी। लोग गिरधारी लाल साहू और उनकी पत्नी रेखा आर्या को ट्रोल कर रहे हैं।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap