logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी में सड़क बनी अखाड़ा, जमकर चले बेल्ट और लात-घूंसे, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कुछ लड़कों के बीच लड़ाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। इस मामले को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

UP boys fight

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सड़क पर कुछ लड़कों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जहां लड़कों ने एक-दूसरे पर थप्पड़, लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। यह मारपीट बीच सड़क पर हुई, जिस वजह से वाहनों के आने-जाने में भी परेशानी हुई। साथ ही झगड़े के दौरान राहगीर रुककर लड़ाई देखने लगे, जिससे सड़क पर भीड़ लग गई। इस घटना का कई लोगों ने वीडियो बनाया, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे स्थानीय पुलिस ने भी देखा और घटना की जांच शुरू कर दी।

 

यह घटना सिंभावली थाना क्षेत्र की है, जहां 30 मई को लड़कों के बीच मारपीट हुई। पुलिस के मुताबिक, यह झगड़ा करीब 15 मिनट तक चला, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रोका। हालांकि, कई लोग ऐसे भी थे जो सिर्फ झगड़ा देखते रहे। इस घटना के वीडियो को देखकर कई लोगों ने टिप्पणी की है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग पूरी कर लौटा रेडियो ऑपरेटर, गांव में नेताओं की तरह निकाला काफिला

 

पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान में जुटी है, ताकि पूछताछ के जरिए पता लगाया जा सके कि आखिर मारपीट क्यों हुई। फिलहाल पुलिस इस मामले के आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कई लड़के एक-दूसरे को बेरहमी से मार रहे हैं। कुछ लड़के बेल्ट से हमला कर रहे हैं तो कुछ लात-घूंसे चला रहे हैं। इसके अलावा कई लोग सिर्फ लड़ाई देख रहे हैं, न कि झगड़ा सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिर मुंडवाने पर चेहरा नहीं पहचान पाई मशीन, महिला ने लगाया बाल तो मिली अटेंडेंस

लोगों की राय

इस वीडियो को देखने के बाद एक व्यक्ति ने कहा, 'बागपत की ऐतिहासिक लड़ाई के बाद हापुड़ की लड़ाई।'

दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'अपराध मुक्त, दंगा मुक्त, माफिया मुक्त, जबरन वसूली मुक्त यूपी में एक सामान्य दिन है।'

यह भी पढ़ें: मोनिका यादव और गौरव चौधरी ने की शादी, तस्वीरें हुईं वायरल, जानिए इनकी लव स्टोरी

 

तीसरे व्यक्ति ने कहा, 'यह अखाड़ा यूपी के हापुड़ का है, जहां पहलवान अपनी ताकत को खुले अखाड़े में आजमा रहे हैं।'


और पढ़ें