भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अक्सर अपने दोस्तों के बीच कमजोर यादाश्त को लेकर ट्रोल होते हैं। वह चीजों को भूलने में माहिर हैं। उनके बारे में, उनके साथ रनों की बारिश करने वाले विराट कोहली बताते हैं कि वह अक्सर अपना पर्स, फोन और कभी-कभी ट्रॉफी भी भूल जाते हैं। वह तगड़े भुलक्कड़ हैं। रोहित शर्मा खुद मानते हैं कि उन्हें भूल जाने की आदत है। अब एक इवेंट के दौरान रोहित शर्मा के साथ मजेदार वाकया हुआ। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम की कोई बात याद आ गई, उन्होंने कहा कि मुझे आज भी याद है लेकिन क्या याद है, वह याद ही नहीं कर पाए।
रोहित शर्मा गुरुग्राम के एक बिजनेस स्कूल 'मास्टर्स यूनियन' के कनवोकेशन सेरेमनी में गए थे। 21 दिसंबर को हुए इस इवेंट में रोहित शर्मा को ऑनेरी डिग्री मिली। वहां उन्होंने अपनी लीडरशिप और टीम स्पिरिट के बारे में बात की। उन्होंने बॉर्डर गवास्कर ट्रॉफी का एक किस्सा सुनाना चाहा लेकिन वह उन्हें याद ही नहीं आया।
यह भी पढ़ें: शादी टूटी, पिता की सेहत खराब, फिर भी T20 में क्या रिकॉर्ड बना गईं स्मृति मंधाना?
रोहित शर्मा क्या भूल गए?
रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे आज भी याद है कि तब ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन टिम पेन थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बोला था कि... पता नहीं क्या बोला था। कुछ ऐसा लेकिन उन्होंने बोला था कि लगा कि यार इस बंदे ने ऐसा क्यों बोला था।' यह कहकर रोहित शर्मा अपनी बात भूल जाते हैं।'
हालांकि रोहित शर्मा को मैच याद आ गया। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में खेलना मुश्किल था, वे कई साल से हारे ही नहीं थे। इंग्लैड भी उन्हें नहीं हरा पाया था। आप इंग्लैंड से ही पूछ सकते हो। हम सबके के लिए ऑस्ट्रेलिया में जाकर, उनकी पिच पर जीत जाना, हमारे लिए बहुत बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे हुए फ्लॉप, पाकिस्तान से फाइनल हारी टीम इंडिया
क्या हुआ था उस इवेंट में, जिसका जिक्र कर रहे रोहित?
यह साल 2020-21 सीरीज की बात है। सिडनी टेस्ट में टिम पेन ने रविचंद्रन अश्विन को चिढ़ाने के अंदाज में कहा था, 'मैं गाबा में तुम्हारे हराने का इंतजार नहीं कर सकता।' अंग्रेजी में उनका स्टेटमेंट था, 'I can't wait to get you to the Gabba', गाजा, ऑस्ट्रेलिया की जीत का गढ़ रहा है। भारत ने गाबा टेस्ट में कमाल किया था। भारत को टेस्ट में जीत मिली थी और कई दशक का रिकॉर्ड टूट गया था।
रोहित की मेमोरी पर क्या कहते हैं विराट कोहली?
विराट कोहली:-
रोहित शर्मा टपोरी भाषा में बोलकर छोड़ देता है। उसको अगर यह कहना है कि लोखंडवाला में बहुत ट्रैफिक तो वह बोलेगा, अरे यार वहां न बहुत ये है...। अब तुम समझो वह कहना क्या चाहता है। वह दूसरों पर छोड़ देता है कि तुम समझो, कहां क्या है।
रोहित शर्मा ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद के दर्द को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'सब बहुत निराश थे, और हम यकीन नहीं कर पा रहे थे कि क्या हो गया। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से यह बहुत मुश्किल समय था क्योंकि मैंने उस विश्व कप में सब कुछ लगा दिया था। मैं सन्यास लेने की सोच रहा था।'
यह भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप फाइनल में बवाल, पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भिड़े आयुष म्हात्रे
हुआ क्या था 2023 में?
2023 विश्व कप फाइनल में भारत को अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। रोहित का एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना था। उन्होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य विश्व कप जीतना था, चाहे टी20 विश्व कप हो या 2023 विश्व कप। जब ऐसा नहीं हुआ तो मैं पूरी तरह टूट गया। शरीर में कोई एनर्जी नहीं बची थी। मुझे खुद को वापस लाने में कुछ महीने लग गए।'