logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'खाया तूने, बड़ा सा पेट लेकर आती है', 1200 की उधारी के लिए महिला को मारे थप्पड़

सिर्फ 1200 रुपये ना चुका पाने के कारण एक महिला को बुरी तरह मारने-पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

ai generated image of women being slapped

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो बेहद हैरान करने वाला है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दूसरे महिला को धमका रही है और उस पर थप्पड़ बरसाए जा रही है। बातचीत से लग रहा है कि महिला किराने की दुकान चलाती है और मार खाने वाली महिला ने उसकी दुकान से लगभग 1200 रुपये का सामान उधार पर ले लिया था। कई थप्पड़ मारने वाली यह महिला यह भी कहती है कि तूने ही खाया है और जब तू नहीं आती थी तब तेरा पति आता था। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है और बरेली पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।

 

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूरा मामला क्या है लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर कहा जा सकता है कि मामला किराने की दुकान से 1200 रुपये का सामान उधार लेने और पैसे न चुका पाने का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। इन वीडियो के आधार पर ही बरेली पुलिस ने X पर जवाब दिया है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: ‘जो करना है कर लो’, बेंगलुरु में डिलीवरी एजेंट ने महिला के साथ किया गाली-गलौज

सुप्रिया श्रीनेत ने भी शेयर किया वीडियो

 

इस वीडियो को कांग्रेस की वरिष्ठ प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा है, 'यूपी के बरेली में एक गरीब औरत ने एक अमीर औरत से 1200 रुपए उधार लिए थे। लौटा नहीं पाई, अमीर महिला ने गरीब महिला को 5 थप्पड़ जड़ दिए और कहा- 1200 का राशन खाके पैसे देने के लिए इधर-उधर कर रही है। मजबूरी और गरीबी का यह मतलब तो नहीं की पैसे वाली आंटी हाथ चलाने लगें।'

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने किराने की दुकान पर खड़ी है और दूसरी महिला उसी के सामने सड़क पर खड़ी है। थप्पड़ मारने वाली महिला कहती है, 'खाया तूने, नहीं खाया क्या? इतना बड़ा पेट लेकर आती थी, तब तू भूखी मर रही थी? जब तू नहीं आती थी तो तेरा पति आता था। चल यहां से, क्या समझ रही है तू?' महिला यह कहती जाती है और थप्पड़ बरसाती जाती है।

 

यह भी पढ़ें: 'हमबिस्तर हो जाओ, टिकट दिला दूंगा', BJP छोड़ने वाली नेता का जिलाध्यक्ष पर आरोप

 

फिर जब मार खाने वाली महिला पैसे चुका देने की बात कहती है तो दुकानदार महिला आगे कहती है, 'तू 1200 नहीं 12000 भरेगी। सड़कर मरेगी तू। तेरे चारों बच्चों के सामने मारूंगी तुझे। कितनी हरामजादी है। 1200 रुपये का राशन ले जाकर, कल इसने सबके सामने लता के घर कबूला है। अब यहां आई है। निकल जल्दी यहां से।  बेशरम कहीं की, शकल दिखाने आई है यहां। '

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें