सिंगर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना बीते कुछ दिनों से खूब चर्चा में हैं। वर्ल्ड कप जीतने के बाद पलाश मुच्छल ने स्मृति को ग्राउंड में ही प्रपोज किया और इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। मेंहदी वाले दिन अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता बीमार हो गए हैं और उनकी शादी स्थगित कर दी गई है। पहले यह शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी के फंक्शन की सारी तस्वीरें हटा दी थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें चलने लगी। अब स्मृति मंधाना ने कई दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में भी लोगों ने नोटिस किया कि स्मृति के हाथ में सगाई की अंगूठी नहीं है। शुक्रवार को पोस्ट की गई एक वीडियो में स्मृति मंधाना एक टूथपेस्ट ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं। इस वीडियो में उनके हाथ में अंगूठी नहीं थी। लोग इसी बात को लेकर अब सवाल पूछ रहे हैं लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो सगाई से पहले शूट की गई थी या सगाई के बाद। अब वीडियो की टाइमिंट ही ऐसी है कि लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें-- 'मुश्किल में परिवार', पलाश की बेवफाई पर बहन पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी
लोगों ने पूछे सवाल?
पलाश मुच्छल से 23 नवंबर के दिन होने वाली शादी टलने के लगभग दो हफ्ते बाद पोस्ट की गई इस वीडियो में स्मृति के हाथ में अंगूठी ना होने को लेकर कई लोग सवाल पूछ रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या स्मृति मंधाना की शादी टूट गई है? क्या पलाश मुच्छल ने उन पर चीट किया है? सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब खूब चल रहा है। कुछ लोगों को उनके चेहरे पर दर्द दिखा तो कुछ कह रहे हैं कि वह उस परेशानी से आगे निकल चुकी हैं।
एक लड़की ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'स्मृति की मुस्कान वापस आ गई है। इस वीडियो के लिए शुक्रिया कॉलगेट।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'उनकी आवाज में दर्द छिपा है लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। धीरे-धीरे उनकी मुस्कान वापस आ रही है। उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।'
एक अन्य लड़की ने लिखा, 'इस वीडियो को देखने के बाद अच्छा महसूस कर रही हूं। हमारी लड़की को नजर ना लगे। इस मुस्कान के लिए तरस गए थे। प्लीज इस मुस्कान को कभी भी फीका मत पड़ने देना। मजबूती के साथ वापसी करो।' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि चेहरा बता रहा है कि दिल टूटा है। एक अन्य महिला ने लिखा कि इसकी आंखे देखकर लगता है कि बहुत आंसू बहे हैं।
यह भी पढ़ें- रिलीज हो गई धुरंधर, रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना की इतनी तारीफ क्यों हो रही है?
क्या सगाई से पहले की है वीडियो?
यह वीडियो कब शूट की गई थी, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस वीडियो को देखकर कुछ लोग कह रहे हैं कि स्मृति की सगाई से पहले यह वीडियो शूट किया गया है। इसलिए उनके हाथ में कोई अंगूठी नहीं है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह वीडियो सगाई से पहले का है। स्मृति के हाथ में मेंहदी भी नहीं है। अब मुझे लग रहा है कि सोशल मीडिया पर लोग बेवजह दोनों के रिश्तों को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं।'