तमिलनाडु के मदुरै में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वीरमणि के साथ एक हैरान और परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। उनके साथ एक प्रैंक हुआ, जिसने निजी जानकारी के दुरुपयोग पर गंभीर दिवाली पर मिठाई का एक डिब्बा पाने की उम्मीद में वीरमणि ने सोशल मीडिया पर अपना घर का पता और फोन नंबर शेयर किया था। उनकी इस हरकत के बाद उनके फैंस ने उनके साथ प्रैंक किया। उनके नाम पर कैश ऑन डिलीवरी (COD) के जरिए महंगे सामानों के ऑर्डर किए जाने लगे। यह ऑर्डर इतनी ज्यादा संख्या में किए गए की इंन्फलुएंसर को अपना घर छोड़कर ही जाना पड़ा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वीरमणि के घर पर अमेजन और फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, स्मार्टफोन और टीवी जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर पहुंचने लगे। इन सामानों का ऑर्डर वीरमणि ने नहीं दिया था। क्योंकि ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी पर किए गए थे, इसलिए सामान लेते समय भुगतान करना पड़ता। एक टीवी के ऑर्डर की कीमत कथित तौर पर 1.69 लाख रुपये थी।
यह भी पढ़ें: सुपरमार्केट का फ्रिज हैक हो सकता है? फ्रांस में हैकरों ने हीट बढ़ाई, खाना खराब
बार-बार आते रहे ऑर्डर
न्फ्लुएंसर वीरमणि ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी खुद दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। एक वीडियो में उन्होंने कहा, 'महज आधे घंटे में 15 ऑर्डर आ गए और उनके पास इन सामानों के भुगतान के लिए पैसे नहीं थे।'उन्होंने डिलीवरी कर्मचारियों से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम पर भी चिंता जताई, जिन्हें बार-बार बिना किसी गलती के उनके घर भेजा जा रहा था।
70 करोड़ का टैंक किया ऑर्डर
उनके अनुसार, यह मामला सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक सामानों तक सीमित नहीं रहा। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके घर पर स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी कर्मचारी भी खाने के ऑर्डर लेकर पहुंचने लगे। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर जेसीबी मशीनों और 70 करोड़ रुपये के सैन्य टैंक तक के ऑर्डर दिए जाने के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। हालांकि, खुद विरमणि ने इन दावों की पुष्टि नहीं की।
यह भी पढ़ें: प्रदर्शन, SIR, ज्ञानेश..., इंडिया ब्लॉक को सियासत पर क्या नसीहत दे रहे अमित शाह?
लोगों से की अपील
वीरमणि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर लोगों से ऐसी हरकतें बंद करने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि मिठाई का डिब्बा मांगने के बाद से उन्हें काफी परेशानी हो रही है और वे हाथ जोड़कर लोगों से अनचाहे ऑर्डर भेजना बंद करने की अपील कर रहे हैं। लगातार डिलीवरी और कथित उत्पीड़न से परेशान वीरमणि ने बाद में एक और वीडियो में शहर छोड़कर जाने की बात कही।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब पत्रकार उनके अनूप्पनाडी स्थित घर पहुंचे, तो वहां ताला लगा हुआ था। पड़ोसियों ने बताया कि लगातार डिलीवरी कर्मचारियों के पहुंचने और उनसे होने वाली परेशानी के कारण वीरमणि घर छोड़कर चले गए। उनकी मौजूदा लोकेशन की पुष्टि नहीं हो सकी। इस घटना की चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।