'मर्द को इंसाफ कब?', पत्नी के लिए जमीन बेची, सरकारी नौकरी दिलाई, प्रेमी संग फरार
10 साल के एक बच्चे की मां को एक शख्स से प्यार हुआ। अपने पति और बच्चे को छोड़कर, अब महिला ने प्रेमी संग रहने का फैसला लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT
बिहार के वैशाली जिले में एक महिला शिक्षिका ने अपने पति और बेटे को छोड़कर, प्रेमी संग रहने का फैसला क्या किया, हंगामा बरप गया। महिला, बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से नियुक्त शिक्षक है। 13 साल पहले, शिक्षिका की शादी, अमन कुमार से हुई थी। अमन कुमार का कहना है कि महिला ने उनके साथ बेवफाई की, उन्होंने महिला के लिए सब कुर्बान किया लेकिन महिला उन्हें ही छोड़कर प्रेमी संग चली गई। 2 साल पहले, महिला ने पति से छिपाकर एक रिश्ता बनाया, अब उसी शख्स संग वह अपनी जिंदगी बिताना चाहती है।
BPSC शिक्षिका का नाम गुंजन कुमारी है। उनकी उम्र 40 साल है। उनके पति अमन कुमार अब 46 साल के हो गए हैं। उनका कहना है कि गुंजन, आकाश के साथ रंगे हाथों पकड़ी गईं, पति ने ऐतराज जताया तो वह लड़ने पर आमदा हो गईं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पत्नी, हत्या तक करा सकती थी, इसलिए उन्होंने बहुत विरोध किया। गुंजन कुमार का कहना है कि पत्नी को पढ़ाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेच दी, जिसका यह सिला, उनकी पत्नी ने दिया है।
यह भी पढ़ें: पति की हत्या की, प्रेमी संग रोमांस, दो बहनों ने किया ऐसा कांंड, होने लगी थू थू
पत्नी को पढ़ाने के लिए जमीन बेची, प्रेमी संग रोमांस करते पकड़ी गई
अमन कुमार ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को प्रेमी संग एक कमरे में देख लिया। दोनों प्रेम कर रहे थे, तभी गुंजन पहुंच गए। खूब हंगामा हुआ। 25 मई को सामने आए इस मामले की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। पति ने ऐतराज जताया तो पत्नी ने खूब लड़ाई की। मामला बढ़ा तो आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने दोनों को तलब किया, अपने साथ थाने ले गई। अब पति ने अमन ने गुंजंन कुमारी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में तहरीर दी है।
13 साल पुरानी शादी, अब टूटने की कगार पर
साल 2013 में गुंजन और अमन की शादी हुई थी। अमन, माइल पंचायत के रहने वाले हैं। उनकी शादी, लोदीपुर गांव की गुंजन से हुई थी। शादी के 2 साल बाद एक बेटा हुआ था। अब वह 10 साल का हो गया है। गुंजन पढ़ने में अच्छी तो पति ने उसे शादी के बाद भी बढ़ाया। ग्रेजुएशन और बीएड कराया। अमन कुमार पेशे से फोटोग्राफर हैं, आर्थिक तंगी के बाद भी उन्होंने पत्नी को पढ़ाया-लिखाया।
https://twitter.com/2015Sapnasingh/status/2059979621224104118
पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी पुश्तैनी जमीन
अमन कुमार का दावा है कि साल 2022 में उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन, पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी। उन्हें लगा कि अगर पत्नी आगे बढ़ जाएगी तो घर की माली हालत सुधर जाएगी। दोनों साल 2023 तक, एक-दूसरे से प्यार करते थे। गुंजन पढ़ाई के साथ-साथ पति को भी वक्त दे रही थी लेकिन फिर सब बिगड़ने लगा।
यह भी पढ़ें: बक्से में मिली थी लाश, प्रेमी से बात करने पर बाप ने ही की थी बेटी की हत्या
पुराने दोस्त संग दोबार प्यार में पड़ी शिक्षिका
अमन कुमार का दावा है कि जब दिसंबर 2023 में उसका चयन हुआ, 6वीं से 8वीं कक्षा की शिक्षिका बनी पत्नी के तेवर बदलने लगे। 2024 में ट्रेनिंग के लिए गुंजन त्रिवोणीगंज गई। यहीं गुंजन की मुलाकात प्रकाश से हुई। प्रकाश, गुंजन का पुराना दोस्त था। प्रकाश की पोस्टिंग वैशाली में थी।
गुंजन के पति अमन जैसे ही घर से बाहर जाते, प्रकाश, सुपौल पहुंच जाता। 23 मई को अमन कुमार ने गुंजन और उनके प्रेमी प्रकाश को कमरे में प्यार करते देख लिया। अमन ने पुलिस को फोन किया, पड़ोसी जुट गए।
2024 में पति को छोड़, प्रेमी संग शुरू किया अफेयर
गुंजन, सिमरारी बाजार के पास एक 2बीएचके फ्लैट में रहती थीं। स्कूल से यहां की दूरी 5 किलोमीटर थी। यहां सारी सुविधाएं थीं। बेटा उन्हीं के पास रहता था। वैशाली में अमन कुमार का कारोबार चल रहा था। 2024 में प्रकाश और गुंजन का अफेयर शुरू हुआ। दोनों ने खूब मुलाकातें की, बेटे को यह सिखाया कि प्रकाश उसका मामा है।
'अंकल घर आते हैं...', बेटे ने रिश्ते की सच्चाई खोली
अमन कुमार को उनके बेटे ने बताया कि एक अंकल घर आते हैं। अमन ने पड़ताल की तो पता चला कि प्रकाश यहीं रहते हैं। जब इस पर अमन ने एतराज जाताया तो गुंजन ने साथ रहने से ही इनकार कर दिया। पत्नी ने अमन के खिलाफ आरोप लगाकर केस दर्ज करा चुकी है। तलाक के लिए अर्जी भी दी है। एक साल से अलग रह रही है।
यह भी पढ़ें: प्रेमी से फोन पर बात करती थी बेटी, बाप ने गला दबाकर मार डाला और खेत में दफनाया
2025 से ही बिगड़ने लगे रिश्ते
अमन का कहना है कि जनवरी 2025 से वह रिश्ते सुधारना चाहते हैं लेकिन पत्नी फोन तक नहीं उठाती हैं। दार्जिलिंग में महिला शिक्षकों के साथ जाने का बहाना बनाकर वह प्रकाश के साथ रहने लगीं। अमन के अनुसार, जनवरी 2025 में मेरी पत्नी ने अपने स्कूल की महिला टीचर्स के साथ दार्जिलिंग घूमने जाने की बात कही और बेटे को घर भेज दिया। बाद में जब पत्नी को फोन किया तो किसी ने रिसीव ही नहीं किया।
25 को प्रेमी संग देखकर भड़का पति
25 मई को पति को जानकारी मिली कि गुंजन अपने प्रेमी के साथ लिच्छवी नगर में एक किराए के घर में रह रहीं हैं। वहां उन्होंने आपत्तिनजक स्थति में दोनों को देखा। बाहर से दरवाजा बंद करके 112 को फोन किया। स्थानीय लोगों ने दरवाजा खुलवाया। अमन का मोबाइल छीन लिया गया। अब इस मामले की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि आखिर मर्द को इंसाफ कब मिलेगा।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap



