logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्रा की रस्सी बनाई और HOLLYWOOD के साइन पर चढ़ गईं, फंस गईं सिडनी स्वीनी?

अपने लॉन्जरी ब्रांड के प्रमोशन के चक्कर में सिडनी स्वीनी एक कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं। उन्होंने HOLLYWOOD के साइन पर ब्रा टांगने का काम किया है।

sydney sweeney bra hollywood

सिडनी स्वीनी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

मशहूर हॉलीवुड ऐक्ट्रेस सिडनी स्वीनी अब एक नई मुसीबत में फंस सकती हैं। एक ब्रांड प्रमोशन के चक्कर में वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में बने HOLLYWOOD के साइन पर चढ़ती दिखी हैं। इतना ही नहीं सिडनी स्वीनी ने दर्जनों ब्रा से एक रस्सी जैसी चीज बनाई और उसे इसी साइन पर टांग दिया। अब चर्चा है कि अवैध तरीके से इस जगह पर घुसने के चलते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी स्वीनी ने लॉन्जरी ब्रांड के प्रमोशन के लिए यह हरकत की है और इसका वीडियो भी बनवाया।

 

कहा जा रहा है कि सिडनी स्वीनी खुद का लॉन्जरी ब्रांड लाने वाली हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में सिडनी स्वीनी हॉलीवुड के साइन पर चढ़ रही हैं। उनके हाथ में दर्जनों ब्रा से बनी रस्सीनुमा चीज है। जब वह ऊपर चढ़ जाती हैं तो ब्रा से बनी इसी रस्सी को हॉलीवुड के लेटर्स पर टांग देती हैं। अब इसका वीडियो TMZ चैनल ने शेयर किया है और यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: CEO रोहित वालिया का दुबई में निधन, उनकी याद में ग्लोबन फ्यूजन बना शोक सभा

परमिशन ली थी या नहीं?

 

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिडनी स्वीनी और उनकी टीम ने हॉलीवुड के साइन के पास शूटिंग करने की परमिशन ली थी लेकिन इस साइन को छूने या उस पर चढ़ जाने की अनुमति नहीं थी। बता दें कि यह साइन एक संरक्षित लैंडमार्क है और किसी का भी यहां जाना या तोड़फोड़ करना गैरकानूनी माना जाता है। ऐसे में अब सिडनी स्वीनी के खिलाफ भी इसी तरह की कानूनी कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, कोई कानूनी केस दर्ज नहीं किया गया है। इसी बारे में लॉस एंजेलिस की पुलिस का कहना है कि इस बारे में कोई जांच नहीं शुरू की गई है। 

 

 

 

 

बता दें कि इस साइन पर चढ़ने वाले या गैरकानूनी हरकतें करने वाले कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है इसके लिए 1000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है या 6 महीने की सजा भी हो सकती है। इस साइन का कामकाज हॉलीवुड साइन ट्रस्ट देखता है और हॉलीवुड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इसका ट्रेडमार्क भी करा रखा है। इस साइन के आसपास सर्विलांस कैमरा और मोशन सेंसर लगे हैं और एक 8 फुट ऊंची एक बाउंड्री भी बनाई गई है ताकि बिना परमिशन कोई यहां जा न सके।

 

यह भी पढ़ें: दुनिया के लिए कैसा भारत होगा सही? उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बता दिया

 

चर्चा है कि कई साल से सिडनी स्वीनी एक लॉन्जरी ब्रांड Syrn शुरू करने पर काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट में जेफ बेजोस और लॉरेज सान्चेज जैसे दिग्गज कारोबारी भी  पैसे लगा रहे हैं। अब प्रचार करने के उनके तरीकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक जीन्स ब्रांड के प्रचार के चलते भी वह मुश्किल में आ गई थीं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने उनके इस ऐड की तारीफ कर दी थी।

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें