logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मंदिर के पुजारी रेप कर, वीडियो बनाते हैं', चचेरे ससुर की हैवानियत डरा देगी

उत्तर प्रदेश के एक मंदिर के पुजारी पर आरोप लगा है कि वह अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करते था। पीड़िता ने रोकर अपनी आपबीती शेयर की है।

Temple priests rape and make videos

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रहने वाले एक मंदिर के पुजारी पर आरोप है कि वह अपने भतीजे की पत्नी के साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता ने बताया कि चचेरे ससुर ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसके वीडियो भी बनाए थे, जिनके जरिए वह पीड़िता और उसके पति को ब्लैकमेल किया करता था। जब पीड़िता थक-हार कर पुलिस थाने में शिकायत कराने गई, तो पुलिस अधिकारियों ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बजाय पीड़िता की शिकायत पर ही सवाल उठाया गया। इसके बाद पीड़िता जिला एसपी कार्यालय पहुंची और चाचा ससुर की गिरफ्तारी की मांग की है।

 

यह मामला रायबरेली के लालगंज का है, जहां आरोपी चाचा ससुर भैरवनाथ मंदिर का पुजारी है। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला ने रिपोर्टर्स को बयान दिया, जिसमें उसने बताया कि लगभग 8 साल से चाचा ससुर उसका बलात्कार कर रहा था। इसके अलावा पीड़िता ने दावा किया कि शादी से पहले आरोपी चाचा ससुर का उसकी मां के साथ भी संबंध था। उसी ने पीड़िता की शादी अपने भतीजे से कराई थी।

 

यह भी पढ़ें: मां खुद डूब गई लेकिन बेटे को नहीं छोड़ा, बरगी हादसे की तस्वीर रुला देगी

 

पीड़िता ने रिपोर्टर्स को क्या बताया?

 

पीड़िता ने कहा, 'हम लालगंज से हैं। हमारी शादी 15 साल की उम्र में मां ने पति के चाचा के कहने पर कराई थी। पति के चाचा का हमारी मां के साथ प्रेम संबंध था। चाचा ससुर ने ही मां को सलाह दी कि अपने भतीजे की शादी अपनी बेटी से करा दो, जिसके बाद जबरदस्ती हमारी शादी कराई गई।'

 

इसके बाद पीड़िता ने कहा, 'शादी के 6 महीने बाद चाचा ससुर मेरा शारीरिक शोषण करने लगा। जब मैंने मां से शिकायत की, तो उन्होंने कुछ नहीं किया। इसके बाद मैं थाने गई, तो पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपनी मां को लेकर आओ। मेरी मां कभी थाने नहीं गई, इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद कई सालों तक वह मेरे साथ दुष्कर्म करते रहे। जब मैंने विरोध किया, तो उन्होंने मेरे निजी फोटो और वीडियो का हवाला देकर मुझे ब्लैकमेल किया।'

 

यह भी पढ़ें: पत्नी गैर मर्द के साथ रोमांटिक फोटो डाले, यह क्रूरता, किस कोर्ट ने सुनाया फैसला?

पुलिस अधिकारियों ने रिपोर्ट लिखने से किया इनकार

 

पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह हिम्मत जुटाकर दोबारा पुलिस थाने गई, तो अधिकारियों ने कहा, 'तुम इतने सालों तक क्या कर रही थीं, अब शिकायत क्यों कर रही हो?' यह कहकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में मुकदमा दर्ज करवाया, उसके वकील ने मुकदमे में गलत जानकारी लिख दी, जिस वजह से आरोपी चाचा ससुर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।


और पढ़ें