उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ही परिवार की तीन बहनों ने छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। मंलगवार देर रात नौवीं मंजिल में स्थित एक फ्लैट की बालकनी से तीनों बहनों ने एकसाथ छलांग लगाई, जिसमें उनकी जान चली गई। शालिमार गार्डन के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अतुल कुमार सिंह ने के मुताबिक पुलिस को खुदकुशी की सूचना रात करीब 2.15 मिनट पर मिली है। खुदकुशी की वजह, एक कोरियन गेम को बताया जा रहा है। तीनों को 'कोरियन लवर' गेम खेलने की लत थी।
भारत सिटी के एक टॉवर की नौवीं मंजिल से तीनों बच्चियों ने छलांग लगा दी थी। निशिका की उम्र 16 साल थी, प्राची 14 साल और पाखी सिर्फ 12 साल की थी। तीनों की लाश जमीन पर पड़ी हुई मिली। उन्हें एम्बुलेंस से लोनी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: बच्ची को बेड में कैद किया, घर में छिपाया, पड़ोसियों ने कराया नाबालिग का रेस्क्यू
नौवीं मंजिल से लड़कियों ने छलांग लगा दी
तीनों लड़कियां अपने पिता चेतन कुमार के साथ रहती थीं। वह पेशे से फॉरेक्स ट्रेडर हैं। निशिका, का जन्म उनकी पहली पत्नी से हुआ था, बाकी दोनों लड़कियां, दूसरी पत्नी थीं। पुलिस ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे तक लड़कियां अपनी मां के साथ थीं। फिर अचानक घर में बने मंदिर में तीनों गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने कुर्सी की मदद से खिड़की से एक-एक करके छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। नीचे अचानक बच्चियों के गिरने की आवाज आई। तीनों खून से सनी जमीन पर पड़ी थीं। नीचे हंगामा हुआ तो बच्चियों के घरवाले भी जागे।
दिनभर कोरियन गेम खेलती थीं लड़कियां
रात करीब 2.15 पर पुलिस को जानकारी मिली और अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच में पता चला कि तीनों लड़कियां मोबाइल फोन पर बहुत ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं। वे एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेम में इतनी फंस गई थीं कि खुद को भारतीय नहीं, बल्कि कोरियन समझने लगी थीं। वे खुद को 'कोरियन प्रिंसेस' कहती थीं।
यह भी पढ़ें: 'दारू रखते हो तो चखना भी रखो,' चोरी की और और नसीहत दे गया चोर
घरवाले छीन लेते थे फोन
कोविड-19 महामारी के बाद से उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था। 16 साल वाली लड़की अभी भी क्लास 4 में पढ़ रही थी। उन्होंने एक डायरी में बहुत सारे नोट्स लिखे थे, जिसमें माफी मांगते हुए रोते हुए कार्टून भी बनाए थे। परिवार को उनकी इस लत के बारे में पता था, इसलिए वे उनके फोन छीन लेते थे, लेकिन लड़कियां फिर से ले लेती थीं। तीनों बहनें हमेशा साथ-साथ रहती थीं।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम ठेकेदार को मिल गया बांके बिहारी मंदिर का ठेका, बवाल मच गया
मौके से मिला है सुसाइड नोट
पुलिस अब लड़कियों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। कोरियन गेम के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा रही है। अभी मौत की सटीक वजह नहीं पता चल पाई है। एक सुसाइड नोट भी मौके से मिला है। कोरियन गेम की लत को मौत के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: खुदकुशी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपको खुदकुशी के ख्याल आ रहे हैं तो तत्काल पॉजिटिव माहौल में जाएं। सही काउंसलिंग लें। भारत में सुसाइड हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर कॉल कर सकते हैं। केंद्र सरकार टेली मानस नाम से एक योजना चलाती है, मानसिक समस्याओं के लिए आप 1-800 891 4416 पर भी कॉल कर सकते हैं।