दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरने पर बैठे हैं। यह आंदोलन
कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) के नेतृत्व में हो रहा है। 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने 'चलो संसद' मार्च निकाला था, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। जंतंर मंतर से लेकर राजीव चौक तक, प्रदर्शनकारियों को चुन-चुनकर मारा गया, सादी वर्दी में मानवाधिकारों को ताक पर रखा गया। अब पुलिस से 'जेन जी' प्रदर्शनकारी गजब तरीके से बदला ले रहे हैं। इन तरीकों में से एक तरीका है 'वास्ते गुना हुइया'।
जेन जी प्रदर्शनकारी पुलिस के पास जा रहे हैं, उनके कहते हैं 'वास्तेगुना हुइया', अब इस शब्द का मतलब न तो प्रदर्शनकारियों को पता है, न पुलिस को पता है, न ही इंटरनेट वालों को। कुछ पुलिसकर्मी हंस पड़ते हैं, कुछ की त्योरियां चढ़ जाती हैं, कुछ मन मसोसकर रह जाते हैं कि इन प्रदर्शनकारियों का क्या कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब NSA लगा दिया जाएगा? पुलिस ने बताई वायरल दावे की सच्चाई
क्या है वास्तेगुना हुइयां ट्रेंड?
इंस्टाग्राम पर एक चैनल है प्रथम बाबू के नाम से। इस अकाउंट पर कुछ फनी रील शेयर किए गए हैं। कई बार अकाउंट सस्पेंड हो चुका है। एक और एकाउंट है । इसी में एक कैरेक्टर है जो चेहरा छिपाकर वास्तेगुना हुइयां कहता है। बातचीत का लहजा इतना अश्लील है कि उसे लिख नहीं सकते हैं। इंटरनेट पर इस ट्रेंड के वीडियोज को लेकर लोग जमकर देख रहे हैं। फनी मीम और रील शेयर कर रहे हैं। Eagle Beatz जैसे कुछ चैनल ने इसे मिक्स करके गाना भी बनाया है। यूट्यूब पर कई गाने इस ट्रेंड पर बन चुके हैं। जो आवाज लोगों तक पहुंची है, वह रितेश गुप्ता की है। रितेश ऐसे ही प्रैंक वीडियोज बनाते हैं।
इतना पॉपुलर क्यों है ट्रेंड?
इंस्टाग्राम रील्स पर एक पतली और नखरीली आवाज छाई है। 'भैया वास्ते गुनाहुईंया।' प्रथम बनर्जी के रील्स में पर्दे के पीछे की आवाज खूब वायरल हो रही है। लोग सोचते थे कि किसी लड़की की आवाज है लेकिन यह एक लड़के की आवाज है। आवाज रितेश गुप्ता की है, वह वाराणसी से आते हैं। रितेश पहले से ही प्रैंक्स, कॉमेडी और रिएक्शन वीडियो बनाते थे, लेकिन प्रथम बनर्जी के साथ मिलकर बनाई गई इन रील्स ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उनकी भैया, वास्तेगुना हुईंया जैसी लाइनों ने इंटनेट पर बवाल मचाया है। अब रितेश का फेस भी रिवील हो गया है, पहले वह पर्दे के पीछे छिपकर रहते थे।
यह भी पढ़ें: रील बनाती थी तीन बहनें, अपने ही कैमरामैन से कर ली तीनों ने शादी, वीडियो वायरल
कई बार अकाउंट हो गया है सस्पेंड
प्रथम बनर्जी के कई अकाउंट सस्पेंड हो गए हैं। लोगों का कहना है कि वीडियो डबल मीनिंग है और अश्लील है। कई लोग वीडियोज को रिपोर्ट करते हैं। यह ट्रेंड, अब जंतर मंतर के जेन जी जीभरकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
कैसे हुई थी शुरुआत?
कई साल पहले यह किसी अफ्रीकी देश में यह ट्रेंड शुरू हो जाएगा। वहां तो यह खत्म हो गया, लेकिन भारत में यह ट्रेंड खूब वायरल है। जंतर मंतर पर पुलिस वालों का भी इस ट्रेंड को सुनकर हालत खराब है। जेन जी उन्हें 'वास्तेगुना हुइया' ट्रेंड से छेड़ रहे हैं।