logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BJP विधायक पर कर दी घूंसों की बरसात, कौन हैं बाबा सीताराम?

बाबा सीताराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आशीर्वाद देने के बजाय एक बीजेपी (BJP) विधायक को घूंसे मारते नजर आ रहे हैं।

Baba Sitaram instead of blessing rained punches on a BJP MLA

मंंहत सीताराम और प्रदीप अग्रवाल, Photo Credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश के दतिया जिले की एक भागवत कथा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। जहां कथावाचक सीताराम भागवत कथा सुना रहे थे, वहीं बीजेपी (BJP) विधायक प्रदीप अग्रवाल भी पहुंचे थे। वह कथावाचक सीताराम का आशीर्वाद लेने गए और सम्मान के तौर पर उन्हें फूलों की माला पहनाई लेकिन इसके बदले में सीताराम ने उन्हें आशीर्वाद देने के बजाय घूंसे बरसाए, धक्का मारा और माला भी फेंक दी। यह देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए और महंत सीताराम का गुस्सा शांत कराने की कोशिश करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह घटना दतिया जिले के बेरछा गांव की है, जहां महंत सीताराम भागवत कथा का वाचन कर रहे थे। जब महंत सीताराम ने प्रदीप अग्रवाल को धक्का मारा तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने एक्स अकाउंट पर अपनी-अपनी राय दी है। वहीं कई लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि महंत सीताराम कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें: मीटिंग में पहुंचे बंदर के लिए DM ने छोड़ दी सीट, देखें वीडियो

 

कौन हैं महंत सीताराम?

महंत सीताराम मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निसरौल मंदिर की सेवा करते हैं। साथ ही वह कई जगह जाकर कथावाचन भी करते हैं। सीताराम ने उस क्षेत्र में एक बेहतरीन कथावाचक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। महंत सीताराम के गुरु मस्तराम बाबा थे, जिनके विचारों को कई लोग मानते और अपनाते थे। मस्तराम बाबा की परंपरा को सीताराम आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि, इस घटना के बाद महंत सीताराम के कई अनुयायी उनसे नाराज हैं।

वायरल वीडियो में क्या है?

इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीजेपी विधायक प्रदीप अग्रवाल ने महंत सीताराम को फूलों की माला पहनाई और आशीर्वाद लेने के लिए उनकी तरफ झुक गए। इसके बाद सीताराम गुस्से में आकर प्रदीप अग्रवाल को घूंसा मारते हैं फिर उन्हें धक्का देते हैं और फूलों की माला तक फेंक देते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ दिखे यशस्वी जायसवाल, जानिए कौन हैं मैडी हैमिल्टन


इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि महंत सीताराम को इस तरह का रवैया नहीं अपनाना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोगों का कहना है कि एक महंत के चेहरे पर इतना गुस्सा शोभा नहीं देता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस घटना का मजाक बना रहे हैं।


और पढ़ें