logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं देवेश ठाकुर, जिनके कथावाचक बनने पर सोशल मीडिया पर बरपा है हंगामा?

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के 19 साल के बेटे देवेश ठाकुर ने कथावाचन शुरू किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने देवेश के कथावाचन करने पर सवाल उठाए हैं।

Devesh Thakur

देवेश ठाकुर, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के बेटे इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिन्होंने 19 साल की उम्र में कथावाचन शुरू किया है। हाल ही में देवकीनंदन ठाकुर के बेटे देवेश ठाकुर अपने पिता के साथ एक कथावाचन कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने पिता के साथ भागवत का पाठ किया और भक्ति गीत भी गाए। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देवेश ठाकुर के कथावाचन करने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोगों का कहना है कि क्या अब कथावाचन की परंपरा में भी परिवारवाद शुरू होगा।

 

देवेश ठाकुर गुजरात के सोमनाथ में आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे, जहां उन्होंने पहली बार अपने पिता के साथ सार्वजनिक रूप से भागवत का पाठ किया। इस कार्यक्रम में देवकीनंदन ठाकुर ऊंचे मंच पर बैठे थे, जबकि देवेश ठाकुर एक अलग मंच पर बैठे थे। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोगों ने अपनी-अपनी राय दी है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं निहंग सिख जिनके नाम पर उत्तराखंड में मचा बवाल? पंथ से इतिहास तक सब जानिए

 

देवेश ठाकुर हैं कौन?

देवेश ठाकुर 19 साल के हैं। बताया जाता है कि वे बचपन से ही धार्मिक ग्रंथ पढ़ते रहे हैं। उन्होंने कई वैदिक ग्रंथों और भागवत कथा का अध्ययन किया है। जून 2026 में उन्होंने गुजरात में मंच से पहली बार कथा सुनाई। कथा सुनाने से पहले देवेश ने अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए देवेश ठाकुर

 

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि देवेश ठाकुर भक्ति गीत गा रहे हैं। इसके साथ ही उनके पिता ऊंचे मंच पर बैठकर उन्हें देख रहे हैं।

 

इस वीडियो को देखने के बाद एक व्यक्ति ने कहा, 'यह भी एक करियर है। विद्वान लोग यही करियर चुनते हैं। हम लोग रेस रेस में ही उलझे रह जाते हैं। जो सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी करते हैं, फिर आखिर में कोई 8,000 रुपये वाली नौकरी करते हैं।'

 

राजेंद्र राज ने कहा, 'भारत में इससे बड़ा कोई बिजनेस नहीं है। इस बात की जानकारी देवकीनंदन ठाकुर को भी है।'

 

 

यह भी पढ़ें: चाय और बन के 40 रुपये नहीं दिए और खुद को बता रहा था IPS, अब हुआ गिरफ्तार

 

देव नाम के एक व्यक्ति ने कहा, 'IAS, IPS इनके कार्यक्रम की व्यवस्था करवाएंगे, मंत्री और नेता चरणों में गिरेंगे। जनता का टैक्स फ्री पैसा मिलेगा, उससे करोड़ों की गाड़ियां, आलीशान मकान और प्राइवेट जेट से विदेश यात्रा करेंगे।'

 

 

संजय कुमार सिंह ने देवकीनंदन ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा, 'सनातन के मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के बेटे को कथा मंच पर पहली बार देखना बहुत अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि वह भी अपने टैलेंट और मूल्यों से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाएंगे।'

 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें