logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'ले के पहला-पहला प्यार..', गाकर वायरल हुईं कलेक्टर शीला दाहिमा कौन हैं? 

श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का ‘लेके पहला-पहला प्यार’ गाते हुए पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। संगीत में रुचि रखने वाली शीला दाहिमा पहले भी कई कार्यक्रमों में गाना गा चुकी हैं।

IAS officer sheela dahima

आईएएस अधिकारी शीला दहिमा, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

'लेके पहला-पहला प्यार, भरके आंखों में खुमार...' गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इसकी वजह श्योपुर की कलेक्टर शीला दाहिमा हैं जिनका इस गाने को गाते और डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पुराने गाने को अपनी आवाज में गाती नजर आ रही हैं। उनके साथ कुछ दूसरे लोग भी डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी आवाज और अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 

 

यह गाना 1956 में आई फिल्म 'CID' का है। इसे फिल्म में मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया था। शीला दाहिमा ने इसका अपना वीडियो बनाया था जिसमें वह गाने के साथ डांस भी करती दिखती हैं। उनके साथ कुछ दूसरे लोग भी डांस करते नजर आते हैं। अभी सोशल मीडिया पर इस पुराने वीडियो को दोबारा शेयर किया जा रहा है जिसके बाद यह फिर से लोगों के बीच चर्चा में आ गया है। हालांकि उनका यह वीडियो 2 साल पुराना बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: बाइक रोकी तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी से भिड़ा शख्स, फिर हुई खूब पिटाई, वीडियो वायरल

संगीत और गाने में भी दिलचस्पी

शीला दहिमा का यह पहला ऐसा वीडियो नहीं है जिसमें वह गाती हुई नजर आई हैं। जुलाई 2026 में श्योपुर में आयोजित सावन सांस्कृतिक संध्या में भी उन्होंने मंच पर गाना गाया था। उनकी प्रस्तुति को वहां मौजूद लोगों ने पसंद किया और तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

 

शीला दहिमा के सोशल मीडिया से जुड़े पुराने पोस्ट भी बताते हैं कि उन्हें गाने में कितनी ज्यादा रुचि है। करीब तीन साल पहले उन्होंने सावन के मौके पर 'रुद्राष्टकम' गाने का अपना प्रयास भी शेयर किया था। 2025 में महिला दिवस पर उन्होंने 'लड़की तू लड़ाका है, तू लड़ लेगी' नाम के एक वीडियो में गाना गाया, एक्टिंग की और लेखन से जुड़ा काम भी किया।

 

यह भी पढ़ें: UK में छत साफ करवाने पर देने पड़े 12 हजार रुपये, भारतीय महिला ने बयां किया दर्द

कौन हैं शीला दाहिमा?

शीला दाहिमा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर से हैं। वह पहले मध्य प्रदेश की स्टेट सिविल सर्विस में अधिकारी थीं और बाद में प्रमोट होकर आईएएस बनी। उन्होंने B.E. की पढ़ाई की है। श्योपुर कलेक्टर बनने से पहले वह मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर काम कर रही थीं। मई 2026 से वह श्योपुर की कलेक्टर हैं।

 

फिलहाल शीला दाहिमा श्योपुर की कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट हैं। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उनका नाम इसी पद पर दर्ज है। प्रशासनिक काम के साथ संगीत और कला में उनकी रुचि भी कई बार सामने आई है। इसी वजह से 'लेके पहला-पहला प्यार' वाला पुराना वीडियो दोबारा वायरल होने के बाद लोग उनके इस अलग अंदाज की चर्चा कर रहे हैं।

Related Topic:#Viral News#IAS

और पढ़ें