logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन थे यूट्यूबर UK राइडर आशु? सड़क हादसे में गंवाई जान

यूके राइडर व्लॉगर थे, सोशल मीडिया पर 10 लाख फॉलोअर थे। गाड़ी लेकर घर जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पढ़े रिपोर्ट।

Aashu UK Rider

आशु यूके राइडर। Photo Credit: AshuRiderUK

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तराखंड के देहरादून में सहसपुर इलाके के पास हुए एक हादसे में  यूट्यूबर आस मोहम्मद उर्फ आशु 'यूके राइडर' की मौत हो गई। वह रुड़की के रहने वाले थे। सोशल मीडिया पर बाइक राइडिंग के वीडियो डालते थे। उनके लाखों सब्सक्राइबर्स थे। उनकी उम्र 25 साल थी। हादसे इतना भयावह है कि चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा है।

शुक्रवार को यूके राइडर आशु अपनी बाइक से बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर जा रहे थे, तभी हिंदूवाला के पास यह हादसा हो गया। आशु ने देहरादून से नई सुपरबाइक खरीदी थी। बाइक की कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है। रास्ते में बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कार ने टक्कर मारी है।

टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सहसपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी पुष्टि की है। वह सोशल मीडिया पर चर्चित थे, उनके वीडियोज को लाखों लोग देखते थे। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: रेंट से 80 हजार की कमाई, फिर भी रोजाना उबर बाइक चलाता है ये शख्स, वीडियो वायरल

कौन थे यूके राइडर?

यूके राइडर कपड़ों का शो रूम भी चलाते थे। वह महंगी बाइकों पर व्लॉग भी बनाते थे और उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हादसे से एक दिन पहले 27 अगस्त को उन्होंने कावासाकी निंजा ZX-10R खरीदी थी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वे इसी बाइक पर देहरादून से पांवटा साहिब की ओर निकले थे।

यह भी पढ़ें: लेडी राइडर ने विदेशी महिला के साथ ऐसा क्या किया वायरल हो गई?

अब तक क्या पता चला है?

सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर हिंदूवाला के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ड्राइवर मौके से भाग गया। आस मोहम्मद बुरी तरह घायल हालत में पड़े मिले और बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त थी। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सहसपुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत के अनुसार पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया है और जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।

Related Topic:#Dehradun#Viral News

और पढ़ें