कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से एक किसान ने अपील की है कि राज्य सरकार अविवाहित पुरुषों, खासकर किसानों को दुल्हन खोजने में मदद के लिए योजना लाए। डीके शिवकुमार शनिवार को पिरियापटना में प्रजा सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए थे, वहीं किसान ने उनसे यह मांग की। किसान ने कहा कि 35 से 40 साल की उम्र के कई पुरुष शादी न हो पाने से गहरी निराशा में हैं।
किसान ने मुख्यमंत्री से कहा कि यह समस्या पूरे कर्नाटक में गंभीर हो गई है। उसने दावा किया कि कुछ पुरुष आत्महत्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुरू में पूछा, 'क्या? क्या हुआ?' इसके बाद किसान ने पूरा मामला विस्तार से बताया। किसान की बात सुनकर मुख्यमंत्री हंस पड़े।
यह भी पढ़ें: 'पत्नी बीमार है, तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं', टीचर से बोला प्रबंधक, हो गई जेल
'35 से 40 साल के कई पुरुष अविवाहित'
किसान ने कहा कि 35 से 40 साल की उम्र के कई पुरुष अब भी अविवाहित हैं। किसान के मुताबिक ये लोग जिंदगी से निराश हो चुके हैं। उसने कहा कि इन्हें शादी के लिए लड़कियां चाहिए। डीके शिवकुमार खुद ऐसी मांग सुनकर हैरान रह गए। किसान ने उनसे अनुरोध किया है कि सरकार योजना बनाए।
'घर है, जमीन है, फिर भी नहीं हो रही शादी'
किसान ने बताया कि ऐसे कई पुरुषों ने काफी पैसा खर्च कर घर बनवा लिया है और उनके पास जमीन भी है। इसके बावजूद कोई अपनी बेटी की शादी उनसे करने को तैयार नहीं है। उसने कहा कि अगर कोई व्यवस्था बनती है तो इससे लाखों युवकों की जिंदगी पर असर पड़ेगा। उसने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर इन युवकों के लिए कुछ करने की गुजारिश की।
यह भी पढ़ें: बेगूसराय होटल में महिला से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने पर पुलिस पर सवाल
'खेती करने वाले किसानों की शादी मुश्किल'
किसान ने यह भी कहा कि माता-पिता खेती करने वाले परिवारों में बेटी देने से हिचकते हैं। उसने सवाल किया कि जो किसान फसल उगाकर सबका पेट भरते हैं, उन्हें ही बेटियां नहीं दी जाएंगी तो क्या किया जा सकता है। उसके अनुसार यह सिर्फ उसकी अपनी परेशानी नहीं है। कर्नाटक में कई लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया,हंसकर टाल दिया।