logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रेलवे स्टेशन पर लड़की के साथ की गलत हरकत, मां ने चप्पल से पिटाई कर सिखाया सबक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक व्यक्ति की चप्पल से पिटाई करते हुए नजर आ रही है। आरोप है कि व्यक्ति ने महिला की बेटी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।

Viral Video

चप्पल से पिटाई करती महिला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

रेलवेस्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी एक महिला थकान के कारण वहीं प्लेटफॉर्म पर लेट गई। उस महिला के साथ उसकी बेटी भी थी जिसकी उम्र 10-12 साल होगी। दोनों मां बेटी प्लेटफॉर्म पर ही लेटी हुई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उस महिला की बेटी को गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है। इसके बाद महिला का गुस्सा फुट जाता है और वह उस व्यक्ति की चप्पल से पिटाई कर देती है। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 


वायरल वीडियो मध्यप्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जिस समय एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी उसी समय का यह वीडियो है। इस वीडियो की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वह उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Live: बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी, सरकार बदलेगी या नहीं? नतीजे आज

बच्ची के साथ छेड़छाड़

स्टेशन पर थकान की वजह से महिला वहीं प्लेटफॉर्म पर लेट गई थी, उसी दौरान पास में एक व्यक्ति भी लेटा हुआ था। उस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने महिला की बेटी को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। शुरुआत में महिला ने स्थिति को समझते हुए कुछ देर तक शांत रहने की कोशिश की लेकिन जैसे ही मामला स्पष्ट हुआ, वह तुरंत भड़क उठी।

चप्पल से की पिटाई

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने पैर से चप्पल निकालकर उस व्यक्ति के चेहरे पर मार देती है। जिस समय महिला उसे चप्पल मारती है उस समय व्यक्ति लेटा हुआ था। महिला ने उस व्यक्ति को चप्पल से मारकर पूछा कि मां बहन नहीं है क्या तेरे घर में?

 

महिला ने कहा, 'मैं वहां से देख रही हूं। तू बार-बार बच्ची को टच कर रहा है। मैंने दो बार तुझे देख लिया। लड़की छेड़ता है। वह लड़की सोई है और उस लात से टच कर रहा है। पुलिस के पास लेकर चलो।'

 

यह भी पढ़ें: अपने फोन पर कैसे चेक करें इलेक्शन के लाइव रिजल्ट? यहां देखें आसान तरीका

आरोपी ने क्या बोला?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला आरोपी को चप्पल से मारती है तो वह उठता है और कहता है कि उसने कुछ नहीं किया और उसे सोने दे। इसके साथ ही वह खड़ा होकर तेजी से दूसरी तरफ जाने लगता है। हालांकि, बताया जा रहा है कि महिला ने इस घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी है। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें