logo

मूड

अपने फोन पर कैसे चेक करें इलेक्शन के लाइव रिजल्ट? यहां देखें आसान तरीका

आज 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा होगी। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और आप अपने फोन पर लाइव नतीजे देख सकते हैं।

Election Result

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी होंगे। इन पांचों विधानसभा चुनावों पर पूरे देश की नजर है। इन राज्यों के चुनावी नतीजे देश की राजनीति को आगे दिशा देंगे। हर कोई इन नतीजों का सबसे तेज और सही अपडेट जानना चाहता है। रिजल्ट जानने के लिए आपको अपने टीवी के सामने बैठे रहने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइव फोन से कहीं से भी एक क्लिक में चुनाव से जुड़े लाइव अपडेट देख सकते हैं। चुनाव आयोग और डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद से आपको हर पल का लाइव अपडेट मिलता रहा है। 

 

आज के समय में ज्यादातर लोग अपने फोन के जरिए ही चुनाव के नतीजे देखते हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी और शुरुआती रुझान उसी समय से ऑनलाइन दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप कहीं भी बैठे-बैठे लाइव अपडेट देख सकते हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Live: बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी, सरकार बदलेगी या नहीं? नतीजे आज

कैसे देखें रिजल्ट?

चुनाव के नतीजे देखने का सबसे भरोसेमंद तरीका चुनाव आयोग का आधिकारिक प्लेटफॉर्म है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर आप सीधे रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए फोन के ब्राउजर में 'results.eci.gov.in' खोलें और वहां राज्य, सीट और पार्टी के हिसाब से पूरी जानकारी मिल जाती है। यहां आपको ट्रेंड और फाइनल रिजल्ट दोनों दिखते हैं और यह डेटा सीधे काउंटिंग सेंटर से अपडेट होता है। 

ऐप के जरिए देखें रिजल्ट?

मोबाइल ऐप के जरिए भी चुनाव के नतीजे आसानी से देखे जा सकते हैं। चुनाव आयोग की ओर से 'Voter Helpline App' और 'ECINET' जैसे ऐप मौजूद हैं जिन पर आप लाइव अपडेट देख सकते हैं। इन ऐप में सिर्फ वोटर लिस्ट ही नहीं बल्कि चुनाव से जुड़ी हर जानकारी और लाइव अपडेट भी मिलते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद आप रिजल्ट सेक्शन में जाकर अपने क्षेत्र का रिजल्ट देख सकते हैं।

गूगल सर्च

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक हो और पेज खुलने में दिक्कत आए तो गूगल सर्च भी एक आसान विकल्प है। आप अपने फोन में सीधे चुनाव परिणाम लिखकर सर्च करेंगे तो गूगल खुद ही लाइव डेटा दिखा देता है। इसमें सीटों का आंकड़ा और कौन पार्टी आगे है, यह साफ दिखाई देता है।

 

यह भी पढ़ें: बंगाल के चुनाव नतीजे आज, BJP और TMC में सीधी भिड़ंत; समझिए 5 समीकरण

खबरगांव पर देखें अपडेट्स

इसके अलावा खबरगांव न्यूज पोर्टल की वेबसाइट ( https://khabargaon.com/ ) पर भी चुनाव के नतीजों की लाइव कवरेज जारी है। यहां आपको आसान भाषा में हर सीट की जानकारी और ताजा अपडेट मिलते हैं। इसके साथ ही काउंटिंग के दौरान की हर छोटी-बड़ी खबर लाइव मिलती है। अगर आप वीडियो के जरिए रिजल्ट समझना चाहते हैं तो खबरगांव का यूट्यूब चैनल भी मददगार हो सकता है। इसके अलावा खबरगांव के इंस्टाग्राम हैंडल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी रिजल्ट की हर जानकारी मिलती है। 


और पढ़ें