शेयर मार्केट में आज यानी गुरुवार 26 नवंबर को भी तेजी देखने को मिली। सुबह 9:15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स 84.78 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 84,023.06 अंक पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, बीएसई के बैंकएक्स में गिरावट दर्ज की गई। यह 49.97 अंक यानी 0.07 फीसदी टूटकर 71,587.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। फोकस्ड आईटी इंडेक्स में 772.70 अंक यानी 2.01 फीसदी की जोरदार तेजी रही और यह 39,262.21 अंक पर पहुंच गया।
वहीं, 9:16 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निफ्टी-50 26.85 अंक यानी 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 25,846.10 अंक पर कारोबार कर रहा था।बैंकिंग शेयरों में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। निफ्टी बैंक 38.55 अंक यानी 0.06 फीसदी चढ़कर 63,741.80 अंक पर कारोबार करता दिखा। आइए जानें आज शेयर मार्केट में कैसी रही कंपनियों की चाल, बाजार में सोना चांदी कितने में बिक रहा है।
यह भी पढ़ें: भारतीय बाइक्स की विदेशों में बढ़ी मांग, किन देशों में जापान को दे रहीं टक्कर?
BSE पर कंपनियों का हाल जानिए
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में आईटी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। इंफोसिस के शेयर 2.83 फीसदी चढ़े, जबकि TCS में 2.16 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.80 फीसदी की तेजी देखने को मिली। HCL टेक के शेयर भी 1.78 फीसदी मजबूत हुए। वहीं दूसरी ओर एक्सिस बैंक में 1.32 फीसदी और टाटा स्टील में 1.13 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो आज बैंकिंग शेयरों में मिलाजुला रुख रहा। HDFC बैंक के शेयर 0.94 फीसदी और एक्सिस बैंक 1.32 फीसदी चढ़े। वहीं दूसरी ओर ICICI बैंक में 0.30 फीसदी और कोटक बैंक में 0.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। SBI के शेयर भी मामूली 0.02 फीसदी टूटे।
बजाज ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। बजाज फाइनेंस 1.61 फीसदी और बजाज फिनसर्व 0.79 फीसदी गिर गए। इंडिगो के शेयरों में 1.21 फीसदी की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.49 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.52 फीसदी टूटे।
घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमत में तेजी
गिरावट के बाद सोने-चांदी की कीमत में अब तेजी देखने को मिली है। 26 नवंबर को बाजार खुलते ही कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोना महंगा होकर करीब 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ 1.50 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
24 कैरेट सोना आज करीब 121,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 115,228 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड 101,823 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग 150,420 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
