आज सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत मिली-जुली रही। बैंक शेयरों में बढ़त दिखी लेकिन IT शेयरों में गिरावट नजर आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 52.12 अंक यानी 0.06 प्रतिशत चढ़कर 81,051.52 पर कारोबार कर रहा था। BSE बैंकेक्स 486.66 अंक यानी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 66,784.43 पर पहुंचा। वहीं BSE फोकस्ड IT इंडेक्स 615 अंक यानी 1.57 प्रतिशत गिरकर 38,664.15 पर रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर निफ्टी-50 सुबह 9:16 बजे 10.40 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसलकर 24,976 पर था। निफ्टी बैंक 358.55 अंक यानी 0.61 प्रतिशत चढ़कर 59,209.20 पर पहुंचा। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 194.55 अंक यानी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 27,375.20 पर रहा। निफ्टी नेक्स्ट 50 में 0.23 प्रतिशत की तेजी रही और यह 72,157.25 पर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें: कबाड़ से चमकता पीतल उद्योग, 5 साल में 98% क्यों बढ़े दाम?
कैसा रहा कंपनियों का हाल?
सुबह 9:15 बजे BSE के 30 में से 13 शेयर हरे निशान में और 17 लाल निशान में थे। बैंक शेयरों में खरीदारी दिखी, जबकि IT शेयरों में बिकवाली हावी रही। इसी वजह से बाजार लगभग सपाट रहा, बैंक शेयर सबसे आगे रहे। HDFC बैंक 1.54 प्रतिशत चढ़कर 796.25 रुपये पर पहुंचा। SBI 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,031.65 रुपये पर रहा। ICICI बैंक 1.15 प्रतिशत बढ़कर 1,584 रुपये पर था। कोटक बैंक में 0.48 प्रतिशत की तेजी रही और यह 482.30 रुपये पर पहुंचा। इंडिगो 0.46 प्रतिशत चढ़कर 5,436.95 रुपये पर रहा।
वहीं IT शेयर सबसे ज्यादा टूटे। HCL टेक 2.01 प्रतिशत गिरकर 1,413.95 रुपये पर आ गया। इंफोसिस 1.71 प्रतिशत फिसलकर 1,151.95 रुपये पर रहा। टेक महिंद्रा 1.69 प्रतिशत टूटकर 1,801 रुपये पर था। TCS 1.56 प्रतिशत गिरकर 2,456.30 रुपये पर रहा। भारती एयरटेल 1.04 प्रतिशत कमजोर होकर 2,061.50 रुपये पर आ गया।
आज सोना-चांदी कितने में?
धनतेरस और दिवाली बीतने के बाद अब भी सोने-चांदी के दाम तेजी और बढ़ती नजर आ रही है। मुंबई स्थित एमसीएक्स पर आज सुबह 9:30 बजे के करीब सोना 0.93 फीसदी उछल कर 143880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी के भाव में 1.75 प्रतिशत की तेजी थी। चांदी का वायदा भाव 188338 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। इसके अलावा, सुबह के शुरुआती कारोबार में सोना 1360 रुपये ऊपर है जबकि, चांदी के भाव 3327 रुपये चढ़े हैं।
9 नवंबर को प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड-सिल्वर रेट, दिल्ली
24 कैरेट : 143910 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट : 131918 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 188370 रुपये प्रति किलो
गोल्ड-सिल्वर रेट, मुंबई
24 कैरेट: 144160 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 132147 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 188700 रुपये प्रति किलो
बेंगलुरु में आज का सोना-चांदी भाव
24 कैरेट: 144270 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 132248 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999: 188850 रुपये प्रति किलो
