उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET 2026) में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष UPTET परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच किया गया था।

 

आयोग ने आंसर-की जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों को उत्तरों पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया है। जिन अभ्यर्थियों को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे 14 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग सभी आपत्तियों की जांच के बाद अंतिम आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

 

यह भी पढ़ें: '10वीं के मौजूदा बैच पर नहीं लागू होगा 3-भाषा नियम', CBSE का बड़ा यू-टर्न

ऐसे डाउनलोड करें UPTET 2026 की आंसर-की

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए UPTET Qs. Objection लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलने के बाद अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को भरकर लॉगिन करें। लॉगिन होने के बाद आंसर-की की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। भविष्य की जरूरत को देखते हुए इसका प्रिंटआउट भी अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

गलत उत्तर पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति

अगर आपको लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है तो आप उसकी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए UPTET की वेबसाइट पर जाकर UPTET Qs. Objection लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें। इसके बाद जिस सवाल पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें और अपने दावे के सपोर्ट में जरूरी दस्तावेज की PDF अपलोड करें। तय शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसकी रसीद या प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

 

यह भी पढ़ें: हाई स्कूल के बाद सीधे BAMS में एडमिशन, यूपी का आर्युवेद गुरुकुलम प्लान क्या है?

अगस्त में जारी हो सकता है रिजल्ट

आयोग सभी उम्मीदवारों से मिली आपत्तियों की जांच करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसी फाइनल आंसर-की के आधार पर UPTET 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। माना जा रहा है कि रिजल्ट अगस्त 2026 में जारी हो सकता है। रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि फाइनल आंसर-की, रिजल्ट और अन्य जरूरी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।