अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपका सपना पूरा करने का सुनहरा मौका आपके पास है। SBI ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) भर्ती का नोटिफिकेश जारी कर दिया है इसके तहत कुल 996 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। अगर आप इस भर्ती में अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य हैं तो आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 दिसंबर 2025 तय की गई है।
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट- वेल्थ (रिलेशनशिप मैनेजर): 206 पद
कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव: 284 पद
वाइस प्रेसिडेंट - वेल्थ (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर): 506 पद
यह भी पढ़ें-- CAT और CLAT परीक्षाओं के फॉर्म इतने महंगे क्यों, संसद में सवाल, समाधान क्या है?
कौन कर सकता है अप्लाई?
SBI SCO भर्ती के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। हर पोस्ट के लिए उम्र सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि डॉक्यूमेंटेशन में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को सिलेक्शन में वरीयता दी जाएगी।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा।
- पहले अपनी बेसिक डीटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें और पासवर्ड बनाएं।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन डीटेल्स मिल जाएंगी।
- अब विंडो रि-ओपन करके फॉर्म को भरना शुरू करें।
- फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी को सही से भरें।
- इसके बाद डॉक्युमेंट अपलोड कर दें।
- फीस जमा करके फाइनल फॉर्म सब्मिट कर दें।
अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको लेटेस्ट फोटोग्राफ, सिग्नेचर, रिज्यूम, फोटो आईडी प्रूफ, पैन कार्ड, डिग्री, एक्सपीरिएंस सर्टिफिकेट, फॉर्म-16 जैसे डॉक्युमेंट्स स्कैन करके अपलोड करने होंगे। इन डॉक्युमेंट्स के बारे में पूरी डिटेल्स नोटिफिकेश में दी गई हैं। आप नोटिफिकेशन डाउनलोड करके इन डॉक्यूमेंट्स की डीटेल्स देख सकते हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये फीस जमा करनी होगी और अन्य रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को फीस से छूट दी गई है।
यह भी पढ़ें-- CAT के जरिए अगर IIM में नहीं मिला एडमिशन फिर कैसे करें MBA की पढ़ाई? यहां जानिए
कितनी मिलेगी सैलरी?
वीपी हेल्थ- 44.70 लाख सालाना
एवीपी वेल्थ- 30.20 लाख सालाना
कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव- 6.20 लाख सालाना
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है। आपके अनुभव और योग्यता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू, टेलीफोनिक या वीडियो इंटरव्यू हो सकता है। इंटरव्यू कुल 100 नंबर का होगा। कट-ऑफ SBI तय करेगा और फाइनल मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू के नंबरों के आधार पर तैयार की जाएगी।
