जून 2026 का महीना छात्रों के लिए सुनहरा है क्योंकि इस महीने में कई सारी सरकारी नौकरियां निकली हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के स्टूडेंट्स इन भर्तियों के लिए योग्य हैं और परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए नौकरी हासिल कर सकते हैं। इनमें कुछ नौकरियां राज्य सरकार तो कुछ केंद्र सरकार की हैं। इन नौकरियों के जरिए आप देश की केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों, राज्यों के विभागों, देश की सेनाओं और रेलवे तक में नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी योग्यता के हिसाब से फॉर्म भरने होंगे और अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा देनी होगी।
SSC CGL के जरिए ग्रेजुएट छात्र केंद्र सरकार में अच्छे पद हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, इलाहाबाद हाई कोर्ट में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी, एयरफोर्स में अधिकारी, UP में लोअर PCS, साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास अभ्यर्थी नेवी में और ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी गोवा, मिजोरम और राजस्थान की प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी हासिल कर सकते हैं। अगर इन सभी पदों को जोड़ दें तो 20 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली और इनके फॉर्म भरे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: SSC GD आंसर की हुई जारी, अब आसानी से चेक करें अपना स्कोर, ये रहा डायरेक्ट लिंक
1. SSC CGL 2026
पद: 12,000+ (विभिन्न मंत्रालयों में)
योग्यता: ग्रेजुएशन
उम्र: लगभग 18–32 वर्ष (पोस्ट अनुसार)
सैलरी: ₹25,000–₹1,40,000+
लास्ट डेट: 22 जून 2026
2. AFCAT 02/2026
पद: 379
विभाग: भारतीय वायु सेना अधिकारी
योग्यता: ग्रेजुएट / इंजीनियरिंग
उम्र: लगभग 20–24 वर्ष
लास्ट डेट: 19 जून 2026
3. इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती
पद: 543
पोस्ट: RO, ARO, कंप्यूटर असिस्टेंट
योग्यता: ग्रेजुएशन + कंप्यूटर की जानकारी
सैलरी: ₹35,000+ प्रति माह
लास्ट डेट: 21 जून 2026
यह भी पढ़ें: AI से जुड़े कोर्स में हो रही बंपर प्लेसमेंट, इन 5 कोर्स से लग सकती है लॉटरी
4. UPSSSC लोअर PCS 2026
पद: 2500+ (लगभग)
योग्यता: ग्रेजुएशन + PET 2025
उम्र: 21–40 वर्ष
लास्ट डेट: 18 जून 2026
5. सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिस
पद: 4500
योग्यता: ग्रेजुएट
स्टाइपेंड: बैंक नियम अनुसार
चयन: ऑनलाइन टेस्ट + स्थानीय भाषा
आवेदन शुरू: 12 जून 2026
6. भारतीय नौसेना B.Tech एंट्री
पद: 60
योग्यता: 12वीं PCM + JEE मेन
सैलरी: ट्रेनिंग के बाद अधिकारी स्तर
लास्ट डेट: 18 जून 2026
यह भी पढ़ें: RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 का रिजल्ट हुआ जारी, आगे क्या-क्या होगा?
7. रेलवे अप्रेंटिस (SECR)
पद: 1079
योग्यता: 10वीं + ITI
उम्र: 15–24 वर्ष
लास्ट डेट: 18 जून 2026
8. मिज़ोरम PSC UDC और असिस्टेंट ग्रेड
पद: 65
योग्यता: ग्रेजुएशन, कंप्यूटर ज्ञान जरूरी
लास्ट डेट: 19 जून 2026
9. गोवा PSC भर्ती
पद: 36
पोस्ट: लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लीगल ऑफिसर आदि
योग्यता: ग्रेजुएट/ PG (पोस्ट अनुसार)
लास्ट डेट: 26 जून 2026
10. राजस्थान RAS 2026
पद: 607
योग्यता: ग्रेजुएशन
चयन: प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार
लास्ट डेट: 3 जुलाई 2026
