चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2027 के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। जहीर खान अब स्टीफन फ्लेमिंग की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्लेमिंग का CSK के साथ करीब 18 साल का लंबा जुड़ाव रहा है। वह लंबे समय तक टीम के कोचिंग स्टाफ की अगुआई करते रहे। अब फ्लेमिंग इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जुड़ चुके हैं और जुलाई में उन्हें इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया था।

 

जहीर खान ने 2017 में IPL से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट से जुड़े कई अहम पदों पर काम किया है। वह IPL में RCB , मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। 2019 सीजन से पहले उन्हें मुंबई इंडियंस का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस बनाया गया था। इसके बाद उन्होंने टीम के ग्लोबल डेवलपमेंट हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। IPL 2025 में जहीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर बने थे, लेकिन अगले सीजन से पहले फ्रेंचाइजी से अलग हो गए।

 

यह भी पढ़ें: IND vs JPN: जापान से पहली बार भिड़ेगी टीम इंडिया, कहां दिखेगा यह ऐतिहासिक मैच?

जहीर खान IPL करियर

जहीर खान ने IPL में 2008 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने IPL करियर में कुल 100 मैच खेले हैं। इन मैचों में जहीर ने 7.58 की इकॉनमी से 102 विकेट लिए हैं। IPL में उनका सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट का रहा है। जहीर खान ने IPL में सबसे ज्यादा 49 विकेट RCB के लिए लिए हैं। उन्होंने RCB के लिए 44 मैच खेले हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए 30 मैचों में उनके नाम 27 विकेट हैं। मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 26 मैच खेले और 26 विकेट लिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय टीम सीधे क्वार्टर-फाइनल क्यों खेलेगी, फॉर्मेट क्या है?

हेड कोच बनने के बाद जहीर ने क्या कहा?

CSK का हेड कोच बनाए जाने के बाद जहीर खान ने कहा कि IPL की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। क्रिकबज के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच होंगे। बतौर खिलाड़ी उनका शानदार करियर रहा है और युवा खिलाड़ियों को निखारने की उनकी क्षमता भी साबित हो चुकी है। ऐसे में उनका हमारी टीम से जुड़ना काफी अहम है। हमें पूरा भरोसा है कि उनकी गाइडेंस से इस फ्रेंचाइजी के मजबूत कोर को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।'