यूपी के बहराइच निवासी ललिता देवी आठ वर्ष के पुत्र शिवा कश्यप के साथ लखनऊ के निशातगंज में मां मीना देवी के घर आई हुई थी। घर के पास में ही बचपन डे केयर सेंटर है। शनिवार की सुबह शिवा घर के बाहर खेलते हुए बचपन डे सेंटर के गेट पर पहुंच गया। अचानक गेट उसके ऊपर गिर गया। आवाज सुनकर लोगों ने मलबे को हटाने का प्रयास किया तब तक शिवा की मौत हो गई।
अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा
शिवा के मामा राहुल ने बताया कि बचपन केयर सेंटर का कुछ दिन पहले की रंग रोगन व मरम्मत कराई गई थी; ठेकेदार ने जर्जर गेट की मरम्मत किए बिना उसकी पुताई करके दुरस्त कर दिया। सूत्रों की माने तो बजट नया गेट लगाने के लिए पास हुआ था। ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलकर पुराने गेट का रंगरोगन करके नए गेट का बजट डकार लिया। ऐसे में यदि नया गेट लगा होता तो शायद शिवा की जान बच जाती।
यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में 10 फीट की ऊंचाई से कूदा युवक, फर्श से टकराया सिर, मौत हो गई
शिवा के शव को रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
पुत्र शिव की मौत से मां ललिता देवी बेहाल हो गई। लापरवाही को लेकर उग्र हुए परिजनों ने गेट पर ही बालक के शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने बचपन केयर सेंटर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग की जिद्द पर अड़े रहे।
यह भी पढ़ें: पापा ने ट्रेन पर बिठाया, दोस्त घर ले गए और 3 दिन किया DU की स्टूडेंट का रेप
अधिकारी व कर्मचारी मौका देखकर खिसके
बचपन डे सेंटर का गेट गिरने से बालक की मौत के बाद वहां के अधिकारी व कर्मचारी मौका देखकर खिसक गए। कुछ कर्मचारी मौके पर भी आए, लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
