आम आदमी पार्टी ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में कल 14 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। असम के लिए पार्टी के प्रभारी राजेश शर्मा के नाम से यह जारी किया गया है। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए चुनाव आयोग आज शाम प्रेस कांफ्रेंस करके चुनावी तारीखों की घोषणा करेगा। 

 

आम आदमी पार्टी असम विधानसभा चुनाव अकेले लड़ रही है। पार्टी ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि वह सभी 126 सीटों पर स्वतंत्र रूप से उम्मीदवार उतारेगी और ना तो कांग्रेस, ना बीजेपी और ना ही किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। 

 

यह भी पढ़ें: मां, माटी, मानुष पर BJP का जोर TMC से ज्यादा क्यों? 'जंगलराज' वाला प्लान समझिए

 

 

 

गठबंधन करने से साफ इनकार

पार्टी ने पिछले साल ही असम में गठबंधन करने से इनकार कर दिया था। पार्टी ने कांग्रेस और बीजेपी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा था कि वह भ्रष्टाचार और विकास की कमी वाले सिस्टम का हिस्सा नहीं बनेगी। 

 

आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में अच्युत दास को नाओबोइचा विधानसभा, डेरगांव से पुलिन गोगोई, गोहपुर से जोरबोम ​​कुटुम, सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकाराजा और खुमाटी से आशीष हजारिका को मैदान में उतारा है।

 

यह भी पढ़ें: ना NDA ना ही DMK! किस ओर करवट लेंगे विजय? तमिलनाडु में सबकी नजर TVK पर

 

इससे पहले कांग्रेस ने आज 23 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 42 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं, बीजेपी ने अभी तक एक भी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है।

विधानसभा का समीकरण

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद के नौ, यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के सात और बोडो पीपुल्स फ्रंट के तीन विधायक हैं। विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधाय, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के 15 सदस्य, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक और एक निर्दलीय विधायक है।