असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी रिंकी भुयान से जुड़े पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस  गौरव गोगोई और नेता पवन खेड़ा द्वारा इस्तेमाल किए गए डॉक्यूमेंट ‘AI’ के जरिए तैयार किए गए हैं। सरमा ने इसे सिरे से नकारते हुए फर्जी बता दिया। साथ ही इन दस्तावेजों को पाकिस्तान से जोड़ दिया। 

 

उन्होंने कहा कि दस्तावेजों का सोर्स एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप है। सीएम ने कहा कि गौरव गोगोई (गुवाहाटी) और पवन खेड़ा (दिल्ली) ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं। हमारी रिसर्च के दौरान, हमें पता चला है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस की पूरी सामग्री एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने दिया था। 

 

उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान के चैनल ने असम चुनाव के बारे में कम से कम 11 टॉक शो किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ और हर टॉक शो में नतीजा यह निकला कि कांग्रेस को जीतना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें: कहीं 2, कहीं 62 MLA, 'लेफ्ट' खत्म नहीं, बस कमजोर हुआ है

सीएम हिमंत ने क्या कहा?

सीएम हिमंत ने कहा, 'कल पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, एक दिल्ली में, एक गुवाहाटी में की। आम तौर पर जब आप किसी खास मुद्दे को फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने उठाते हैं, तो उस पर IPC की धारा 420 और 468 लगती है। बेशक, नए BNS में एक कॉरेस्पोंडेंस प्रोविजन है। जब आप किसी चुनाव के नतीजे या आउटकम को प्रभावित करने के लिए इन आरोपों का इस्तेमाल फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ करते हैं, तो उस पर ज्यादा सजा का प्रवधान लगता है और उसकी सजा उम्रकैद है।'

 

 

 

पत्नी ने FIR दर्ज कराई- सीएम

उन्होंने आगे कहा, 'कल, मेरी पत्नी ने FIR दर्ज कराई है और मुझे यकीन है कि पुलिस कानून की सही धारा में केस दर्ज करेगी और जरूरी कार्रवाई करेगी। हमारी रिसर्च के दौरान हमने पाया कि कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा सामग्री एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने दिया था। पिछले 10 दिनों में पाकिस्तान चैनल ने असम चुनाव के बारे में कम से कम 11 टॉक शो किए हैं।'

 

यह भी पढ़ें: सबरीमला वाले पथनमथिट्टा में BJP के पांव जमेंगे या लेफ्ट का दबदबा कायम रहेगा?

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहले कभी नहीं हुआ। हर टॉक शो में नतीजा यह निकला कि कांग्रेस को जीतना चाहिए। कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का लिंक भी अब बहुत साफ हो गया है। मुझे यकीन है कि कानून प्रवर्तन एजेंसी इस पर ध्यान देंगी। 

असली पासपोर्ट की फोटो से छेड़छाड़ की

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सरमा ने दावा किया कि उनकी पत्नी की असली पासपोर्ट की फोटो को छेड़छाड़ करके बदला गया है। उन्होंने कहा कि UAE के पासपोर्ट की असली फोटो एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने उसी पर AI फोटोशॉप कर विवरण बदल दिया। मिस्र का पासपोर्ट भी पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि साधारण गूगल रिवर्स सर्च से भी सच्चाई सामने आ सकती है।