साल 2020 का विधानसभा चुनाव। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रंचड लहर थी लेकिन टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जान झोंक दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने पूरी केंद्रीय कैबिनेट उतार दी थी। कांटे का चुनाव बनाने की कोशिश की गई लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं आए। 

भारतीय जनता पार्टी ने साल 2020 में 8 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। इनमें से कुछ चेहरे खूब चर्चा में रहे। विजेंद्र गुप्ता से लेकर जितेंद्र महाजन तक ने दिल्ली विधानसभा में AAP की मुश्किलें बढाईं। इन जीते हुए विधायकों में कई विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने साल 2025 में भी शानदार जीत हासिल की है। 

2020 में किन सीटों पर जीती थी BJP?

दिल्ली में बीजेपी के 8 विधायकों में से 5 को दोबारा टिकट मिला था। 6वें प्रत्याशी को दूसरी पार्टी से टिकट मिला, उन्हें भी जीत मिली। राम वीर सिंह बिधूड़ी BJP से सांसद बन गए। 2020 में BJP ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। इनमें से 5 विधानसभा सीटों पर BJP ने उन्हीं उम्मीदवारों को फिर से उतार दिया। जिन-जिन उम्मीदवारों को उतारा गया, उन्होंने जीत हासिल की। आइए जानते हैं कि साल 2020 में जीते किन विधायकों को दोबारा जीत मिली है।  

रोहिणी विधानसभा सीट से विजेंद्र गुप्ता दोबारा जीते हैं। लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा को भी जीत मिली है। विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा जीते हैं। गांधी नगर विधानसभा से साल 2020 में अनिल बाजपेयी जीते थे, उनकी जगह साल 2025 में अरविंदर सिंह लवली को टिकट मिला। अरविंदर सिंह लवली भी जीत गए। 

यह भी पढ़ें: AAP के बड़े चेहरों को हराने वाले कौन हैं? जानें सबके बारे में

रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन जीते। घोंडा से अजय महावर जीते। बदरपुर में बीजेपी हार गई। करावल नगर से साल 2020 में मोहन सिंह बिष्ट जीते थे, उनकी जगह साल 2025 में करावल सीट से कपिल मिश्रा जीते। मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर से विधायक थे। उनकी सीट बदली गई, उन्हें भी जीत मिली। 


साल 2020 में जीते हुए विधायकों की लिस्ट 

साल 2020 में किन 8 सीटों पर मिली जीत?

विधानसभा सीट विधायक का नाम
रोहिणी विजेंद्र गुप्ता
लक्ष्मीनगर अभय वर्मा
विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा
गांधी नगर अनिल बाजपेई
रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
घोंडा अजय महावर
बदरपुर भाजपा हारी
करावल नगर मोहन सिंह बिष्ट


यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया हारे, रो पड़ीं कुमार विश्वास की पत्नी,आखिर क्यों

साल 2025 में इन 8 सीटों पर नतीजा क्या है?

विधानसभा सीट विधायक का नाम
रोहिणी विजेंद्र गुप्ता
लक्ष्मीनगर अभय वर्मा
विश्वास नगर ओम प्रकाश शर्मा
गांधी नगर अरविंदर सिंह लवली
रोहतास नगर जितेंद्र महाजन
घोंडा अजय महावर
बदरपुर भाजपा हारी
करावल नगर कपिल मिश्रा