एग्जिट पोल में केरल की पिनाराई विजयन की सरकार जाते दिखाई दे रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में एलडीएफ की हार का अनुमान है। वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को बहुमत मिलने का अनुमान है। बीजेपी ने केरल में खूब ताकत झोंकी मगर पार्टी का प्रदर्शन असरदार नहीं दिख रहा है। सभी एग्जिट पोल में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू रही है। हालांकि आपको यह बता दें कि यह सिर्फ एग्जिट पोल हैं। असली नतीजे 4 मई को आएंगे। केरल में विधानसभा की कुल 140 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 71 है।


एक्सिस माई इंडिया: एलडीएफ को 49 से 62 और यूडीएफ को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी के खाते में 0-3 सीटें आ सकती हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Exit Poll में तमिलनाडु में किसकी बन रही सरकार, अभिनेता विजय बिगाड़ेंगे खेल?

 

मैटराइज: इस सर्वे में यूडीएफ को 70-75 सीट मिलने का अनुमान है। एलडीएफ को 60 से 65 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 5-9 सीटों पर जीत मिल सकती है। 

 

पीपुल्स पल्स: सर्वे में यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है। उसे कुल 140 सीटों में से 75-85 सीट पर जीत मिल सकती है। एलडीएफ के खाते में 55-65 सीटें आने का अनुमान है। अन्य को 0-3 सीट पर जीत मिल सकती है।

 

पी-मार्क: यूडीएफ को 71-79 सीटें और एलडीएफ को 62-69 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-7 सीटों पर जीत का अनुमान है। 

 

यह भी पढ़ें: असम में तीसरी बार बीजेपी की वापसी, Exit Polls में प्रचंड बहुमत

 

जेवीसी: 72-84 सीट पर जीत दर्जकर यूडीएफ सरकार बना सकती है। एलडीएफ 52-61 सीटों पर सिमट जाएगी। अन्य के हिस्से में 3-7 सीटें आने का अनुमान है। 


चाणक्य स्ट्रैटेटीज: यूडीएफ को 72 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें आ सकती हैं। एलडीएफ को 58 से 64 सीटें मिलने का अनुमान है।