दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता से बाहर हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद अपनी विधानसभा सीट नहीं बचा पाए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश सिंह वर्मा को जीत मिली है। दिल्ली चुनाव में हार पर पहली बार सीएम आतिशी ने बात की है।

सीएम आतिशी ने कहा है कि उन्हें भले ही उन्हें कालकाजी विधानसभा सीट से जीत मिली है लेकिन दिल्ली में उनकी हार हुई है। यह आम आदमी पार्टी के लिए झटका है। जनता के जनादेश को उनकी पार्टी स्वीकार करती है। खुद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि वह दिल्ली के लिए काम करते रहेंगे।

'जनता का जनादेश हमें स्वीकार'
सीएम आतिशी ने कहा, 'कालकाजी विधानसभा की जनता का शुक्रिया। उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मैं अपनी टीम को शुक्रिया कहती हूं कि जिन्होंने बाहुबल का सामना करते हुए, गुडंगर्दी और मारपीट का सामने करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता तक पहुंचे। दिल्ली की जनता का जनादेश है, हमें स्वीकार है।'

यह भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया हारे, रो पड़ीं कुमार विश्वास की पत्नी,आखिर क्यों


'जंग जारी रहेगी'
सीएम आतिशी ने कहा, 'यह जंग का समय है। यह जंग जारी रहेगी। भारतीय जनता पार्टी की गुंडागर्दी और तानाशाही के खिलाफ जंग जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी हमेशा से गलत के खिलाफ लड़ती आई है, हमेशा गलत के खिलाफ लड़ती रहेगी। यह हमारे के लिए झटका है लेकिन दिल्ली के लिए और देश के लिए हमारा संघर्ष खत्म नहीं होगा।'

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजों पर स्वाति और कुमार विश्वास का पोस्ट देखा क्या?