टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर खुलासा किया था कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। अब आकांक्षा ने अपने गौरव संग कैसे रिश्ते थे उस पर खुलकर बात की। वह घरवालों से बात कर रही हैं कि तलाक के बाद होने वाले बदलावों को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने शो पर कहा कि वह कभी गौरव से दूसरी शादी को लेकर सुझाव नहीं लेंगी।

 

शो में राम कपूर आकांक्षा से बात करते हुए अपनी और गौतमी की लव स्टोरी के बारे में बात करते हैं। उन्होंने बताया, 'जब गौतमी मुश्किल दौर से गुजर रही थी तब मैं उसका सबसे करीबी दोस्त था। धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि वह अपनी शादी में खुश नहीं है। उनकी दो से ढाई साल की शादी थी जिसमें वे 7 साल से अलग ही रह रहे थे लेकिन इस दौरान हमारी दोस्ती बहुत बढ़ गई। मुझे दिलचस्पी होने लगी इसलिए नहीं कि मुझे कुछ चाहिए था। जब भी उसका बुरा दिन होता तो मैं उससे बहुत सवाल पूछता था। वह सभी सवालों के जवाब देती थी। मुझे पता चला कि वह अपनी शादी खत्म करना चाहती है लेकिन उसका परिवार साथ नहीं दे रहा था। उनका कहना था कि तलाक नहीं लेना है।'

 

यह भी पढ़ें: विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट कंफर्म, बेटे जेसन संजय संग होगा क्लैश

आकांक्षा कभी नहीं लेंगी दोबारा शादी की सलाह

राम ने कहा, 'मैंने गौतमी से कहा कि जब भी तुम्हें मेरी जरूरत होगी, मैं रहूंगा। मैं उसका सबसे अच्छा दोस्त था। समय बीत रहा था। मैं दिल्ली में 'मॉनसून वेडिंग' की शूटिंग कर रहा था। एक रात हमने घंटों बात की और फोन रखते ही मुझे उसकी याद आने लगी। मैं बहुत डर आ गया। वह बहुत अच्छी लड़की थीं। मैं उससे कटने लगा। उसने मुझसे पूछा क्या हुआ? उसे भी इस बात का ऐहसास था लेकिन दोनों कहने से डर रहे थे। गौतमी को इस बात का पछतावा नहीं है जो कुछ भी हुआ। राम ने कहा कि आकांक्षा तेरी सिचुएशन मुझे गौतमी की याद दिलाती है।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'गौरव खन्ना अच्छा आदमी है। उसने कभी तेरे साथ बदतमीजी नहीं की। यह तुम्हें आगे भी काम आएगा। जब कभी तुम्हें दोबारा शादी करनी हो तो गौरव सबसे सही सलाह देगा। इस पर आकांक्षा ने कहा कि मैं कभी शादी को लेकर गौरव की सलाह नहीं लूंगी।'

 

यह भी पढ़ें: 'गौरी हिंदू नहीं, न किरण न रीना ने बदला धर्म', आमिर ने लव जिहाद पर दिया जवाब

आकांक्षा का सपोर्ट करने पहुंचे थे गौरव

राम ने फिर इसके आगे कुछ भी नहीं पूछा। उन्होंने आकांक्षा से कहा कि भारतीय समाज में तलाक की वजह से उन्हें लोग घर नहीं देंगे। उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा लेकिन वह स्ट्रांग लड़की है सब कुछ हेंडल कर लेंगी।

शो पर गौरव खन्ना अपनी पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि वह अभी भी पति-पत्नी है और बाद में तलाक का केस फाइल करेंगे।