साल 2000 में टीवी अभिनेता अमन वर्मा अपने करियर के पीक पर थे। वह अपने समय के टॉप एक्टर्स में गिने जाते थे। उन्होंने कई हिट टीवी शो और फिल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से टीवी से दूर है। उनका लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक छोटे से इवेंट में जादू करते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान है। 

 

अमन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अखबार की मदद से शैंपेन की बोतल को गायब करते हुए नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमन ने कैप्शन मे लिखा, यह वह जगह है जहां से मैंने जादू की ट्रिक सीखी है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल था लेकिन मैंने मैनेज कर लिया। यह सब हाथों की काम है। देवियों और सज्जनों में जादूगर अमन यतन वर्मा आप सभी का स्वागत करता हूं। यह वीडियो पिछले हफ्ते पोस्ट हुआ था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

ये भी पढ़ें- 'वेरी पारिवारिक 2' का पहला एपिसोड लोगों को लगा बोरिंग, पढ़ें रिव्यू

 

क्या जादूगर बन गए हैं अमन वर्मा

 

 

कई यूजर्स ने अमन के पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने अमन से पूछा भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप। अमन ने जवाब दिया,  पापी पेट का सवाल है दोस्त क्या करें। दूसरे यूजर ने लिखा, इतने टैलेंटेड एक्टर को क्या करना पड़ता है। मुझे आपके लिए दुख है। अमन ने कहा, काम मेरे भाई काम होता है। छोटा और बड़ा क्या। अगर मैं आपको बता दूं कि ऐसा करने के लिए मुझे कितने पैसे मिले, तो आप आकर उस सहायक की जगह ले लेंगे जिसने आकर मुझे बोतल दी थी। समझें चाचू। हालांकि अमन ने एक कमेंट में बताया कि वह कुछ परेशानियों से गुजर रहे हैं लेकिन उन्हें यकीन है कि सब ठीक हो जाएगा। भगवान दयालु हैं। वह कुछ उथल पुथल से गुजर रहे हैं लेकिन वहीं डेट हुए हैं।


अमन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में डीडी के शो पचपन खंबे लाल दीवार से की थी। 1997 में जी के शो घराना में दिखाई दिए। इसके बाद रिश्ते, स्टैरडे सस्पेंस और संघर्ष शो में कैमियो रोल में दिखे। 2000 में वह डीडी 9 गोल्ड के शो दुश्मन, क्यूंकि सास भी कभी बहू थी, खुलजा सिम सिम जैसे हिट शोज का हिस्सा था। टीवी शोज के अलावा वह अक्षय कुमार की संघर्ष, बिपाशा बसु की राज और अमिताभ बच्चन की बागबन मे थे। इतना ही नहीं वह बिग बॉस 9 का भी हिस्सा थे।

 

 

ये भी पढ़ें- 'वेरी पारिवारिक 2' का पहला एपिसोड लोगों को लगा बोरिंग, पढ़ें रिव्यू

 

ये भी पढ़ें- स्लम से निकली लड़की, कान तक दोबारा पहुंची, कैसे? दिल छू लेगी कहानी