अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की हाल ही में फिल्म 'चांद मेरे दिल' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। 22 मई को फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले ही दिन खराब ओपनिंग मिली थी।
फिल्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अनन्या भरतनाट्यम परफॉर्म करते हुए नजर आ रही हैं। उनका डांस दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब इस मामले परपद्म विभूषण डॉ.सोनल मानसिंह ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, 'अगर आपको कोई ट्रेडिशनल डांस नहीं आता तो उसे न करें। ये डांस देखकर तो नटराज शिव भी रोने लगेंगे।'
यह भी पढ़ें: 'घिस, घिस, घिस...', अक्षरा के संग देहाती अवतार में दिखे अक्षय, खूब हुए ट्रोल
ट्रोल हुईं अनन्या पांडे
एक व्यक्ति ने लिखा, 'अनन्या भरतनाट्यम डांस में एक रोबोट की तरह लग रही हैं। उनकी एक भी मुद्राएं ठीक नहीं है ना ही चेहरे पर भाव दिखाई दे रहे हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह भरतनाट्यम का अपमान है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अनन्या को न ऐक्टिंग आती है ना डांस आता है ना स्क्रीन प्रेजेंस है फिर भी फिल्मों की हीरोइन क्यों है?'
अनन्या ने दी थी फ्यूजन परफॉर्मेंस
अनन्या ने फिल्म में चांदनी का रोल निभाया है जो भरतनाट्यम डांसर की बेटी है। वह अपने कॉलेज के फर्स्ट ईयर में भरतनाट्यम डांस परफॉर्म करती हैं और कॉलेज के रीयूनियन में वह भरतनाट्यम के साथ हिप हॉप और लॉकिंग को मिक्स करके परफॉर्म करती हैं। इस वजह से अनन्या इस तरह से डांस परफॉर्म किया। अनन्या ने अपने वीडियो को लेकर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: क्या परेश रावल ने फिर छोड़ी 'हेरा फेरी 3'? डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया जवाब
चांद मेरा दिल कलेक्शन
'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन 3. 75 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 13. 23 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये है।
