बी प्राक, सोनू ठकराल और जैकलीन फर्नांडिस का नया गाना 'जुगनी' रिलीज हो गया है। इस गाने की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि इस गाने के डांस मूव्स अश्लील है। इसमें महिला को वस्तु की तरह दिखाया गया है। यह गाना यूट्यूब पर 14 जुलाई को रिलीज हुआ था। लोगों का कहना है कि सीबीएफसी (CBFC) को इस तरह के कॉन्टेंट पर रोक लगानी चाहिए। गाने के मेकर्स पर भी लोगों का गुस्सा भड़का है।

 

इस गाने का निर्देशन अरविंद आर. खैरा ने किया है। इस गाने के बोल और संगीत Fxrzii ने दिए हैं। इस गाने के एक सीन में जैकलीन फर्नांडिस को ब्लर कर दिया है। इस सीन को देखने के बाद लोगों का कहना था कि उसके कुछ जरूरत से ज्यादा दिख रहा था। गाने में जैकलीन के एक्सप्रेशन भी लोगों को काफी बोल्ड लगे। लोग इस गाने को सॉफ्ट पॉर्न बता रहे हैं। लोग लगातार इस गाने को लेकर इंटरनेट पर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'रूपा-वूपा के बारे में बात मत करो', गोविंदा की कमबैक फिल्म पर बोलीं सुनीता

जुगनी गाने को सुन भड़के लोग

एक व्यक्ति ने कहा, 'यह गाना नहीं है। एंटरटेनमेंट के लेबल में सॉफ्ट पोर्न है। सोनू ठकराल गाने के नाम पर सिर्फ अश्लीलता फैला रहे हैं और अब जैकलीन फर्नांडिस ने इस गाने में सभी हदें पार कर दी। बी प्राक जी आपसे उम्मीद नहीं थी।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह बहुत ही घटिया है। बॉलीवुड दिनों दिन गिर रहा है। क्या इस तरह के सीन्स को टीवी पर टेलीकास्ट किया जाना चाहिए। भले ही आप उस पर 18 प्ल्स का टैग लगा दें लेकिन विज्ञापनों और प्रमोशन में दिखाया जाता है। आप बच्चों को इसे देखने से कैसे रोक सकते हैं। सोचिए बच्चे इस तरह का सॉफ्ट पोर्न देखेंगे। सेंसर बोर्ड को कुछ करना चाहिए।'

 

 

 

 

 

तीसरे व्यक्ति ने लिखा, ' समय रैना के विवाद के बाद देश का भला करने वाले बी प्राक ने बहुत ज्ञान दिया था युवाओं। जबकि खुद के गाने में लड़कियों की क्लीवेज दिखाया गया है, उन्होंने छोटे कपड़े पहने है। खुद जोकर है।'

 

 

'जुगनी' गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को 14 मिलियन्स से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने की हो रही आलोचना पर कलाकारों की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।