भोजपुरी इंडस्ट्री का नया रियालिटी शो 'भोजपुरी बवाल' शुरू होने से पहले ही चर्चा में आ गया है। शो के प्रोमो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बार आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तीनों बोटॉक्स, कॉस्मेटिक सर्जरी और नैचुरल ब्यूटी को लेकर मजेदार अंदाज में बाते करती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का भी जिक्र होता है। वीडियो में तीनों की हंसी मजाक वाली बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है।
वीडियों में आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी एक साथ बैठी होती हैं। इसी दौरान नीलम गिरी रानी चटर्जी से पूछती हैं कि क्या उन्होंने कभी बोटॉक्स कराया है। इस पर रानी तुरंत कहती है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कराया है और उनका सब कुछ नैचुरल है। तभी आम्रपाली दुबे हंसते हुए पूछती हैं, 'तो तुम्हारा सब माल असली है?' रानी भी बिना देर किए मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं, 'पहले तुम बताओ, तुम्हारा सब माल असली है?' इस पर आम्रपाली मुस्कुराते हुए कहती हैं. 'हां मेरा माल असली है।' इसके बाद वहां मौजूद तीनों एक्ट्रेसेस हंसने लगती हैं।
यह भी पढ़ें: डॉली जावेद को रीवा किशन ने बाहर निकाला? ट्रोल हो रहीं रवि किशन की बेटी
बॉलीवुड पर किया मजाक
बातचीत आगे बढ़ती है तो रानी चटर्जी मजाक में कहती हैं कि अगर वह बॉलीवुड में होती तो शायद उन्हें भी बोटॉक्स और दूसरे ब्यूटी ट्रीटमेंट कराने पड़ते। इसके बाद आम्रपाली रानी और नीलम तीनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिप फिलर्स, कॉस्मेटिक सर्जरी और ब्यूटी ट्रेंड्स का मजाक उड़ाती हैं। नीलम कहती हैं कि सर्जरी कराकर होंठ ऐसे बतख जैसे करवा लेती हैं। इसके बाद आम्रपाली बतख जैसे होंठ बनाकर सबको दिखाने लगती हैं और तीनों फिर जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: विवाद के बाद बदला गया अजय देवगन की 'चौहान' का टीजर, मोहम्मद जीशान की आवाज हटाई
'भोजपुरी बवाल' पहले भी चर्चा में रहा
यह पहली बार नहीं है जब 'भोजपुरी बवाल' का कोई प्रोमो चर्चा में आया है। इससे पहले शो के एक वीडियो में काजल राघवानी ने दावा किया था कि उन्हें एक गाने से हटाकर आम्रपाली दुबे को मौका दिया गया था। इसी के साथ काजल ये भी कहती हैं "दिनेश जी आम्रपाली के साथ हमेशा खड़े रहते हैं और मैं अकेले रहती हूं।" इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। वहीं अब रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और नीलम गिरी को यह नया वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। बता दें कि 'भोजपुरी बवाल' 2 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।
