रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर की फिल्म ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए। इस फिल्म में हर किरदार ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया है।
फिल्म में दानिश इकबाल ने बड़े साहब का किरदार निभाया है। बड़े साहब कोई और नहीं दाऊद इब्राहिम है। उन्होंने विलेन के रोल में दर्शकों का दिल जीत लिया है। दर्शक से लेकर क्रिटिक्स तक उनके काम की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मैरिटल रेप पर है सीरीज 'चिरैया', कौन हैं प्रसन्ना बिष्ट जिनकी हो रही है तारीफ?
कौन हैं दानिश इकबाल?
दानिश इकबाल को 'धुरंधर 2' से पहले एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'संकल्प' में देखा गया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि काफी छोटी उम्र से ही उन्होंने ऐक्टिंग शुरू कर दिया था। वह 'महरानी 2', 'द हंट', 'आखिरी सच', 'अरण्यक' जैसे वेब सीरीज में देखा जा चुका है।
दानिश ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से 3 साल का डिप्लोमा किया। इसके बाद उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी और वह मास्टर की डिग्री के लिए इंग्लैंड और लंदन चले गए थे। वह एक्टर होने के साथ-साथ एक्टिंग कोच भी हैं। वह बच्चों को भी ऐक्टिंग सिखाते हैं। वह पिछले 30 साल से इंडस्ट्री का हिस्सा है। वह कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने ईद पर एक दिन में पार 100 करोड़ का आंकड़ा, तोड़ा Pushpa 2 का रिकॉर्ड
बड़े साहब बनने में लगते थे 9 घंटे
दानिश ने जूम को इंटरव्यू में बताया था, 'उन्हें बड़े साहब बनने के लिए 8 से 9 घंटे का समय लगता था और बाद में उस प्रोस्थेटिक्स को हटाने के लिए भी 3 से 4 घंटे का समय लग जाता था। उन्होंने आगे कहा, मैं शूटिंग के दौरान थोड़ा परेशान रहता था और सोचता था कि कैसे लगेगा। मैंने उस पूरे प्रोसेस को एन्जॉय किया। आदित्य कमाल के निर्देशक हैं। वह बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। वह जानते हैं कि ऐक्टर को कैसे कंफर्ट देना है।'
