आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ' धुरंधर 1' और दोनों में कई ऐसे किरदार थे जो असल जिदंगी से प्रेरित थे और कुछ काल्पनिक किरदार है।
फिल्म में पाकिस्तान के ल्यारी की कहानी को दिखाया गया है। 19 मार्च को 'धुरंधर 2' रिलीज हुई है। फिल्म ने दो दिन में ही भारत में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। आइए जानते हैं आदित्य की फिल्म में कौन सा किरदार असल जिंदगी से प्रेरित है?
यह भी पढ़ें: 'मर्दों को दी जाती है आजादी', 62 की उम्र में तीसरी बार घर बसाना चाहती हैं कुनिका
'धुरंधर 2' में असल जिंदगी से प्रेरित है ये किरदार
मेजर इकबाल
अर्जुन रामपाल ने फिल्म में मेजर इकबाल का रोल प्ले किया है। वह पाकिस्तान में मेजर रैंक का अफसर थे जो 26/11 हमले में भी शामिल था और आंतकियों का हैंडलर भी था।
जमील जमाली
राकेश बेदी ने पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाया है। उनके काम की जितनी तारीफ को कम है। उनका किरदार असल व्यक्ति से प्रेरित है लेकिन फिल्म में जो ट्विस्ट दिखाया गया है वह रियल नहीं है।
एसपी असलम चौधरी
संजय दत्त ने एसपी असलम चौधरी का रोल प्ले किया था। एसपी असलम चौधरी पाकिस्तान के ईमानदार और जांबाज पुलिस ऑफिसर थे। संजय के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।
उजैर बलोच
दानिश पांडे ने फिल्म में उजैर बलोच का रोल प्ले किया है। उनका किरदार रियल लाइफ से प्रेरित है। वह रहमान डकैत का छोटा भाई था। रहमान डकैत के मरने के बाद उलोज बलोच को ही ल्यारी की कमान मिली थी।
अरशद पप्पु
अरशद पप्पु का रोल अश्विन धर ने निभाया है। अरशद उजैर बलोज का सबसे बड़ा दुश्मन था। असल में उजैर ने अपने भाई की मौत का बदला अरशद पप्पु से लिया था। उसे मारने के बाद उजैर ने उसके सिर से फुटबॉल खेला था।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2 पर बैन लगा दो...', किन नेताओं को खटक रही फिल्म, वजह क्या है?
बड़े साहब
दानिश इकबाल ने फिल्म में दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले किया था। फिल्म में दाऊद के लिए बड़े साहब शब्द का इस्तेमाल किया गया है। दानिश का रोल एक असल किरदार से प्रेरित है।
रहमान डकैत
फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया था। उनका किरदार को सबसे ज्यादा सुर्खियां मिली थी। फिल्म में हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रांगी का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है। यह एक काल्पनिक किरदार है। इसके अलावा सारा अर्जुन ने यालीना का किरदार निभाया है।
