रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है। फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म का सबसे मजेदार ट्विस्ट राकेश बेदी लेकर आए हैं।

 

फिल्म में उन्होंने जमील जमाली का किरदार निभाया है। उनके काम की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म के पहले पार्ट में लोगों को वह साइड कैरेक्टर लगे थे। फिल्म के सीक्वल में वह सबसे अहम किरदार भनकर उभरे हैं। यह किरदार उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ। 

 

यह भी पढ़ें: महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की, प्रकाश राज को बुरा क्यों लगा?

'धुरंधर 2' में छाए राकेश बेदी

धुरंधर 2 में राकेश ने जमील जमाल के किरदार में लोगों को हैरान कर दिया। वह एक भ्रष्ट राजनेता के रोल में दिखे थे जिसका अपराधियों के साथ उठना-बैठना था। इस किरदार में वह कभी मजाकिया तो कभी इंटेंस लुक देते हुए नजर आए। धुरंधर में सबसे ज्यादा सुर्खियां अक्षय खन्ना ने बटोरी थी। उन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का दमदार किरदार निभाया था। फिल्म के दूसरे भाग में सबसे ज्यादा चर्चा राकेश बेदी के काम की हो रही हैं। वह दर्शकों के लिए सरप्राइज साबित हुए।

इन शोज में निभाया दमदार रोल

वह इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने कई टीवी सीरियल और 150 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उनके करियर के बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में 'धुरंधर', 'धुरंधर: द रिवेंज',  'ये जो है जिंदगी', 'श्रीमान श्रीमती', 'यस बॉस', 'भाभी जी घर पर हैं' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: जमील जमाली से उजैर बलोच तक, 'धुरंधर 2' में असल जिंदगी से प्रेरित हैं ये 7 किरदार

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने भारत में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर 2 आने वाले दिनों में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक करने वाली हैं। फिल्म के पहले पार्ट ने भारत में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 

'धुरंधर 2' की क्या कहानी

'धुरंधर: द रिवेंज' में रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी पर हमजा अली का दबदबा बढ़ते दिखता है। इसके पीछे हमजा का बहुत बड़ा मकसद छिपा हुआ है।