'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सिनेमाघरों में सभी शोज हाउसफुल हैं। इस फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म के तीसरे पार्ट आने की चर्चा जोरों-शोरों पर है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में कलाकारों की दमदार ऐक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
ऐसे कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो सकता है। इस फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन्स ने चर्चा को हवा दी है। एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 14 जून को 'धुरंधर 3' रिलीज होने वाली है। इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए इस वायरल दावे का सच जानते हैं।
यह भी पढ़ें: शिव ठाकरे ने जीता 'द 50' शो, फिर क्यों नहीं मिली प्राइज मनी?
क्या 'धुरंधर 3' रिलीज होगी?
'धुरंधर 3' को लेकर आदित्य धर या उनकी टीम की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि वायरल पोस्ट एआई जेनरेटेड है। इस खबर में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है।
'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर ने फैंस से अपील की थी कि पोस्ट क्रेडिट सीन देखने के बाद ही थिएटर से बाहर निकले। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म का अगला पार्ट आ सकता है। मेकर्स ने पोस्ट क्रेडिट सीन में रणवीर सिंह के जसकीरत से हमजा बनने की ट्रेनिंग को दिखाया है। मेकर्स आगे चलकर फिल्म की कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि अभी तक धुरंधर 3 को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। कलाकार फिल्म की सफलता को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' वाली 'Rebel' के आगे फीकी लगीं जैस्मिन सैंडलस, क्या है इस रैपर की कहानी?
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हुए है। फिल्म ने भारत में 454.12 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वर्लडवाइड फिल्म ने 541.97 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह एक ऐक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म है। लंबे समय बाद किसी फिल्म को लेकर दर्शक इतने उत्साहित है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड को तोड़ देगा।
