धुरंधर फिल्म बीते करीब एक महीने से सोशल मीडिया पर इस तरह से छाई हुई है कि हर किसी की इंस्टाग्राम स्टोरी से लेकर सोशल मीडिया पोस्ट तक पर इस फिल्म के सीन्स, म्यूजिक या फिर लुक दिखाई दे रहा है। 5 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और एक महीने से भी कम समय में इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी के साथ हिंदी सिनेमा में तेजी से कमाई करने वाली फिल्मों के इतिहास में धुरंधर का नाम भी शामिल कर लिया गया है। धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। यह फिल्म मात्र 21 दिनों में दुनियाभर में कमाई के साथ 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। 

 

धुरंधर ने इस साल कई रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। धुरंधर ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में कांतारा चैप्टर 1 और छावा के बॉक्स ऑफिस को पछाड़ दिया है। छावा बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन 807.91 करोड़ वर्ल्डवाइड था। वहीं कांतारा चैप्टर 1 ने दुनियाभर में 852 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद 1000 करोड़ कलेक्शन करते हुए इन दोनों फिल्मों को केवल 21 दिनों में धुरंधर ने पीछे छोड़ दिया है। यह जानकारी धुरंधर के मेकर्स ने खुद शेयर की है। जियो स्टूडियो के अनुसार, धुरंधर ने 789 करोड़े से ज्यादा की कमाई भारत में और 217 करोड़ की कमाई विदेश से की है। 

 

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 19 में थाली का बैंगन बनकर रह गए ये खिलाड़ी, दर्शक भी हो चुके हैं इरिटेट

 

धुरंधर में कई धुरंधर

धुरंधर फिल्म की सफलता के पीछे एक सबसे बड़ा कारण इसकी स्टारकास्ट भी है। धुरंधर में लीड रोल में रणवीर कपूर नजर आ रहे हैं। आदित्य धर की इस फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है, इसके पीछे इसके स्टारकास्ट बड़ी वजह मानी जा रही है। रणवीर सिंह के अलावा रहमान बलौच के किरदार में अक्षय खन्ना को भी लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इन सभी की एक्टिंग को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। 

 

फिल्म के गाने भयंकर वायरल

आजकल हर दूसरी सोशल मीडिया स्टोरी पर आपको धुरंधर फिल्म के गाने सुनाई देंगे। सोशल मीडिया से लेकर शादी या म्यूजिक कॉन्सर्ट्स में धुरंधर फिल्म के गाने चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के गानों को लेकर काफी ज्यादा बज क्रिएट हो गया है। कमाल के गाने और म्यूजिक एड को इस फिल्म की सफलता का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। अरिजीत सिंह, जैस्मीन सैंडल्स, मधुबन्ती बागची समेत कई कलाकारों ने धुरंधर के एल्बम के लिए गाना गया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के ट्रेलर में सूफी सॉन्ग 'न तो कारवां की तलाश है' सुनने को मिला और इस गाने को बहुत प्यार मिल रहा है। 

 

खलनायक से नायक बनी फिल्म

इस फिल्म में हीरो से ज्यादा विलेन की चर्चा हो रही है। इस फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन खलनायक दिखाए गए हैं और हर एक ने शानदार रोल निभाया है। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना तीनों ही विलेन के किरदार में परफेक्ट फीट नजर आए। तीनों क एक्टिंग की झलक तो ट्रेलर में ही दिख गई थी।

 

 

ल्यारी के गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना का रोल हर किसी को पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय को विलेन के किरदार में भी हीरो से ज्यादा फेम मिल रहा है। अक्षय खन्ना ने इस रोल में जो टशन दिखाया है, उस ट्रांसफॉरमेशन की प्रशंसा हर किसी की जुबान पर है। सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के खास अंदाज में लोग पोस्ट कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं धर्मेंद्र की बहू दीप्ति भटनागर? जो बॉलीवुड छोड़ बनीं ट्रैवल ब्लॉगर

रणवीर सिंह का डिफ्रेंट लुक 

इस फिल्म की सफलता के पीछे लीड रोल में नजर आ रहे रणवीर सिंह का अलग अंदाज और ढाई साल बाद पर्दे पर वापसी भी बै। इससे पहले उन्होंने करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम किया था और यह फिल्म 2023 में रिलीज हो गई है। धुरंधर के हिट गाने पर रणवीर की ढाई साल बाद पर्दे पर वापसी देखकर फैंस बहुत खुश हैं। एंट्री पर फिल्म का शानदार गाना भी एक मेजर फैक्टर साबित हुआ। इसके साथ ही रणवीर का शानदार लुक फिल्म की सफलता का एक बड़ा फैक्टर साबित हुआ है।