नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम साई पल्लवी माता सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्षमण का रोल निभाया है। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है। भारत में इतने बड़े बजट की फिल्म पहली बार रिलीज हो रही है जिसकी वजह से हर किसी की निगाहें इस पर टिकी है। यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 

दिवाली पर रिलीज होने की वजह से मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। आइए जानते हैं इससे पहले दिवाली पर कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हुई थी और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिला था।

 

यह भी पढ़ें: 'रामायण' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक , नवंबर में रिलीज होंगी ये 9 बड़ी फिल्में

दिवाली पर रिलीज हुई थीं ये फिल्में

थामा और एक दीवाने की दीवानियत

 

पिछले साल दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 'थामा' एक हॉरर थ्रिलर थी जो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 'एक दीवाने की दीवानियत' भी फ्लॉप रही थी।

 

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन

 

कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी जबकि रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' एक मल्टीस्टार मूवी थी। इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। कार्तिक की फिल्म का बजट 150 करोड़ था और वर्ल्डवाइड बिजनेस 400 करोड़ के पार था। अजय की सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ रुपये था। फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 297 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

 

टाइगर 3

 

2023 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार की कमाई की थी।

 

थैंक गॉड और राम सेतु

 

2022 में दिवाली पर दो फिल्मों के बीच में क्लैश देखने को मिला था। अक्षय कुमार की 'राम सेतु' और अजय और सिद्धार्थ की 'थैंक गॉड' थी। ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी और अपना लागत तक नहीं निकाल पाई थी।

 

सूर्यवंशी

 

साल 2021 में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 293 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 

 

यह भी पढ़ें: हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी से 15 मिनट में की थी शादी, क्यों लिया था अचानक फैसला?

 

हाउसफुल 4

 

साल 2019 में अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके अलावा सिनेमाघरों में 'सांड की आंख' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।

 

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 

 

आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन , कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये था। 


गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार

 

2017 में दिवाली पर 'गोलमाल अगेन' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' रिलीज हुई थी। ये दोनों दो अलग-अलग जोनर की फिल्में थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।