अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्हें फिल्म 'आवारापन' से स्टाडम मिला था। 19 साल के बाद इमरान 'आवारापन 2' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर शिवम पंडित के कैरेक्टर में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने 6 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 

 

ट्रेलर में बहुत कुछ देखने को नहीं मिला है। शिवम पंडित को अपने प्यार आलिया की याद आती है। वह अपने इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक मिशन पर निकलता है। फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है जहां पर खत्म हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: डिनर टेबल पर तेज प्रताप और पवन सिंह की नोकझोंक, निरहुआ पर भी भड़के पावर स्टार

'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बारिश के सीन के साथ होती है। शिवम तेज बारिश में खंभे से लटका हुआ है और एक रॉड उसके सीने में घुसी है। तभी शबाना आजमी (नफीसा) की एंट्री होती है। वह कहती हैं, 'कितनी हसीन शक्ल है। मौत से मिलने का शौक है तुम्हें कितना खूबसूरत चेहरा है तुम्हारा। क्या तुम मौत से मिलने के लिए इतने उतावले हो?' इसके बाद ट्रेलर में ऐक्शन और इमोशनल सीन्स को मिलाकर दिखाया जाता है।

 

दिशा पाटनी की भी एक झलक देखने को मिलती है जो शिवम के सफर का अहम हिस्सा है। वह अपने दर्द के आगे सबकुछ भूल गया है। आखिर में शिवम एक व्यक्ति से कहता है, 'मौत से मेरा पुराना रिश्ता है। एक कर्ज है (शायद मौत और मेरे बीच पुराना रिश्ता है)। एक कर्ज है जो अभी भी बाकी है।'

 

 

ट्रेलर में सपोर्टिंग कलाकारों की भी झलक देखने को मिलती है। मेकर्स ने ट्रेलर में बहुत कुछ नहीं दिखाया है। फिल्म का ट्रेलर 1 मिनट 10 सेकंड का है। पूरे ट्रेलर के दौरान बैकग्राउंड में 'तेरा मेरा रिश्ता पुराना' गाना बज रहा है जो आपको आखिर तक बांधे रखता है। इस फिल्म में शबाना ने विलेन का रोल प्ले किया है। उनके काम की दर्शक खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: बिरयानी विवाद के बाद प्रणित ने किया कमबैक शो का ऐलान, समय रैना से तुलना

दर्शकों को कैसा लगा ट्रेलर?

फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। एक व्यक्ति ने लिखा, 'इमरान खान की धमाकेदार वापसी।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ट्रेलर को छोटा रखना अच्छा फैसला था।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आवारापन 2 का बेसब्री से इंतजार था लेकिन ट्रेलर से निराशा हुई।'

 

 

 

 

 

 

 


फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से U/A 16+ का सर्टिफिकेट मिला है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होगी। इमरान की इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीद है।