अभिनेत्री हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक हो गया है। दोनों के तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। हंसिका ने तलाक में एलिमनी नहीं ली। तलाक के बाद हंसिका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उनके पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है।

 

हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'चढ़दी कला' लिखा है। यह पंजाबी मुहावरा है जिसका मतलब है कि हमेशा बढ़ती हुई खुशी और अटूट हौसला। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए पूरी से तैयार है। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है।

 

यह भी पढ़ें: हंसिका मोटवानी ने ले लिया तलाक, पूर्व पति से नहीं मांगी फूटी कौड़ी

क्यों हुआ हंसिका और सोहेल का तलाक?

बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर याचिका के मुताबिक हंसिका और सोहेल ने अपनी मर्जी से तलाक लिया है। कोर्ट में उनके वकील अदनान शेख ने दलील देते हुए कि दोनों ने आपसी समझ के साथ रिश्ते को खत्म होने का फैसला किया है। 34 साल की अभिनेत्री हंसिका ने सोहेल से किसी भी तरह की एलिमनी लेने से मना कर दिया है।

 

हंसिका के वकील अदनान शेख ने कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद दोनों को एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, विचार और जीवन जीने के तरीक में बहुत अंतर है। दोनों के बीच हर छोटी -छोटी बात पर झगड़ा होता था। उनके लिए एक छत के नीचे रहना मुश्किल हो गया था। ऐसे में दोनों ने अलग-अलग होने का फैसला लिया है।

 

यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक, मर्दवादी, महिला विरोधी', कुणाल खेमू ने ऐसा क्या कहा कि ट्रोल हो गए?

4 साल पहले हुई थी शादी

4 दिसंबर 2022 को उन्होंने सोहेल से शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अलग-अलग रहने लगे। सोहेल संग शादी के दौरान हंसिका पर अपनी बेस्टफ्रेंड का घर तोड़ने का आरोप लगा था। हंसिका ने अपने ही बेस्टफ्रेंड के पति से शादी की थी। सोहेल कथूरिया की हंसिका संग दूसरी शादी थी। सोहेल पेशे से बिजनेसमैन है।

 

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम बूम' और 'कोई मिल गया' जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों की तरफ रूख किया और अपनी पहचान बनाई।