बॉलीवुड की फिल्मों में गाने बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसी कई फिल्में हैं जिनकी कहानी भले ही दमदार न हो लेकिन गाने दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए। कई बार बॉलीवुड पर हॉलीवुड से कॉपी करने का आरोप लगता है।

 

हम आपको इंडस्ट्री के कुछ ऐसे गानों के बारे में बता रहे हैं जिसे आपने कई बार सुना होगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी की इन गानों के बोल से लेकर धुन तक को कॉपी किया गया है। इस लिस्ट में 'महबूबा महबूबा' से लेकर 'नींद चुराई मेरी किस ने ओ सनम' तक का नाम शामिल है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सोफी शाइन? जिनसे क्रिकेटर शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी

बॉलीवुड के हिट गाने हैं ये हॉलीवुड के कॉपी

धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना

 

'आशिकी' की फिल्म का गाना 'धीरे-धीरे' से मेरी जिंदगी में आना बहुत पॉपुलर हुआ था। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यह गाना 'कमिंग टू माई लाइफ' से कॉपी किया गया है। इस गाने के बोल ही नहीं धुन भी हुबहू एक जैसी है।

 

पहली नजर में

 

फिल्म 'रेस' का गाना 'पहली नजर में' लोगों को खूब पसंद आया था। यह गाना कोरियन गाने Sarang Hae Yo का कॉपी है। इस गाने की धुन हूबहू सेम है। 

 

महबूबा महबूबा

 

फिल्म शोल का गाना 'महबूबा महबूबा' दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया था। इस गाने को आर. डी बरमन ने गाया था। यह गाना Demis Roussos का Say you Love Me का कॉपी है। यह एक ग्रीक गाना है। 

 

 

यह भी पढ़ें: 'हिरोइनों को बोलते हैं पैडेड ब्रा पहनो,' तापसी ने साउथ की फिल्मों पर क्या कहा?

 

चांद छुपा बादल

 

'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'चांद छुपा बादल' में इस्माइल दरबार, उदित नारायण और अल्का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। यह गाना हॉलीवुड फिल्म लव स्टोरी के गाने 'वेयर डू

आई बिगिन' से चुराया गया था।

 

देखा जो तुझे यार

 

2006 में फिल्म 'अपना सपना मनी मनी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना देखा जो तुझे यार में मीका सिंह ने अपनी आवाज दी थी। यह गाना Miami के ब्रांड Sheloha Shelah से लिया गया है।