राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस बार भारत सरकार ने 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है जिसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। सिनेमा जगत की चुनिंदा हस्तियों को उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस लिस्ट में स्वर्गीय अभिनेता धर्मेंद्र, साउथ सुपरस्टार ममूटी, आर माधव और अलका याग्निक समेत अन्य कलाकारों का नाम शामिल हैं।
स्वर्गीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 'शोले', 'चुपके चुपके' और 'फूल और पत्थर' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। भले ही वह आज हमारे बीच में नहीं रहे लेकिन उनके काम को हमेशा याद किया जाएगा। धर्मेंद्र की जगह पर उनके परिवार के सदस्य समारोह में अवॉर्ड लेने पहुंचेंगे।
यह भी पढ़ें: 'पति दूसरी औरतों संग करता है पार्टी', 'देसी ब्लिंग' की तबिंदा सनपाल हुईं ट्रोल?
ममूटी
मलायम इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी को पदम भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने मलयालम के अलावा हिंदी और तमिल सिनेमा में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
अलका याग्निक
अलका याग्निक को सुरों की मल्लिका कहा जाता है। उन्होंने 1990 से 2000 तक कई हिट गाने दिए हैं। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 'खलनायक', 'ताल', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' समते कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है।
आर माधवन
आर माधवन को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 'रहना है तेरे दिल में', '3 इडियट्स' और 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' में शानदार काम किया है। 'रॉकेट्री' के लिए उन्हें 2023 में नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत को बोला फुटबॉलर, भोपाल की जनता को कहा बिहार के लोग, ट्रोल हुए राम चरण
प्रोसेनजीत चटर्जी
बंगाली सिनेमा के अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वह बंगाली सिनेमा का बड़ा नाम है।
अनिल कुमार रस्तोगी
वेटरेन अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट अनिल कुमार रस्तोगी को भी पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने 'मुल्क', 'थप्पड़' में शानदार काम किया है।
सतीश शाह
स्वर्गीय अभिनेता सतीश शाह को पद्म श्री मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में टीवी में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया था।
