'भोजपुरी बवाल' दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो में कलाकार अपने अनुभवों को शेयर कर रहे हैं। इस शो में आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव और तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

 

प्रोमो में सभी कलाकारों के लिए तेज प्रताप यादव डिनर रखते हैं जिसमें सभी शामिल होते हैं। इसी दौरान तेज प्रताप और पवन सिंह के बीच में बहसबाजी हो जाती है। पवन सिंह के गुस्से का पारा बढ़ जाता है और वह वहां से उठकर चले जाते हैं। आइए जानते हैं किस वजह से पवन सिंह नाराज हो गए?

 

यह भी पढ़ें: बिरयानी विवाद के बाद प्रणित ने किया कमबैक शो का ऐलान, समय रैना से तुलना

पवन सिंह और तेज प्रताप में नोकझोंक

प्रोमो की शुरुआत में पवन सिंह तेज प्रताप यादव से कहते हैं, 'आप तो राजा भैया है।' इस पर तेज प्रताप ने कहा, 'राजा भैया तो यूपी में है। हम तो तेजू भैया है।' इस पर पवन ने कहा, 'ठीक है प्यार से तो कह ही सकते है ना'। इस पर तेज प्रताप ने कहा, 'प्यार से राजा भैया नहीं तेजू भैया बोलिए।' इसके बाद दिनेश लाल बीच में बोलते हैं, 'पवन जी।' पवन सिंह ने आगे कहा, 'आप मुझे पवन जी मत बोलिए।' वह गुस्से से उठकर वहां चले जाते हैं और अपनी गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं।

 

 

 

इधर तेज प्रताप पवन सिंह को बार-बार कॉल करते हैं। वह फोन नहीं उठाते हैं। कैमरे पर तेज प्रताप ने कहा, 'हमने डिनर पर बुलाया था। मुझसे पूछकर जाना चाहिए था। उन्होंने बहुत गलत किया।' अब तेजू भैया और पवन स्टार के बीच में किस बात को लेकर नोकझोंक हुई? यह तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा।

 

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये

आम्रपाली संग केमिस्ट्री पर क्या बोले निरहुआ?

एक और प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आम्रपाली दिनेश लाल यादव से पूछ रही है कि आपको क्या लगता है हम दोनों की केमिस्ट्री मेजिकल है या फिर भाग्य में लिखा था। इस पर दिनेश लाल ने कहा, मुझे लगता है हमारी जोड़ी पब्लिक डिमांड है।