सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में पहली बार सलमान और रश्मिका साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना जोहरा जबीन रिलीज हो गया। गाने में सलमान और रश्मिका के बीच में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

 

सलमान और रश्मिका का ये गाना ईद के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। इस पेप्पी सॉन्ग में सलमान और रश्मिका मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें- 'डब्बा कार्टेल' में नौकरानी बनकर छाईं निमिषा, जानें कौन हैं

 

सिकंदर का पहला गाना हुआ रिलीज

 

 

इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। फिल्म के लिरिक्स समीर और दानिश सबरी ने लिखा है। इस गाने में रैप भी दिया गया है। गाने को फराह खान ने कोरियग्राफ किया है। इस गाने में सलमान अपना हुक स्टेप करते हुए नजर आए। गाने को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक घंटे के अंदर ही 622, 337 लोगों ने देख लिया है। गाना आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई कमाल लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, सलमान और रश्मिका की जोड़ी सुपरहिट है। तीसरे यूजर ने लिखा, भाईजान का जबरदस्त कमबैक होगा।

 

ये भी पढ़ें-'सनम तेरी कसम 2' में सरू का रोल निभाएंगी मावरा! खुद दिया हिंट

 

सिकंदर का निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है। ये फिल्म ईद पर रिलीज होगी। अपने इंटरव्यू में रश्मिका ने सलमान के साथ काम करने का अनुभव बताया था। उन्होंने कहा कि सलमान के साथ काम करना मेरा सपना था। वह बहुत ही अच्छे है। जब मुझे चोट लगी थी तो सलमान ने स्टाफ से कहा था कि मेरा पूरा ध्यान रखा जाए।