बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्हें कमाल के फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह मुंबई में एक दुकान के बाहर स्पॉट हुईं। उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

 

सोनम ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ लॉन्ग स्कर्ट को पेयर अप किया था। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस और स्टाइलिश बैग के साथ कंप्लीट किया था। लोग उनके फैशन सेंस की तारफी कर रहे हैं जबकि कुछ लोग क्रिंज बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'बार्डर 2' से चमके परमवीर सिंह चीमा कौन हैं? सूबेदार निशान सिंह के रोल में छाए

सोनम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

सोनम का लुक काफी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने अपने शर्ट को अनबटन किया था और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। उनके बोल्ड फैशन सेंस की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे क्रिंज भी बता रहे हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

एक यूजर ने सोनम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मदर ग्लो, सोनम।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो आजकल का ट्रेंड है। मुझे नहीं पता लोगों को इसमें क्या गलत दिख रहा है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मिलिए सोनम कपूर से, सब कुछ ढका है सिवाय बेबी बंप के।' चौथे यूजर ने लिखा, 'यह कैसा फैशन सेंस है?' 

40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी सोनम

सोनम 40 की उम्र में दूसरी मां बनने वाली हैं। वह इस समय अपने प्रेग्नेंसी फेज को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने साल 2018 में आनंद अहूजा से शादी की थी। 2022 में वह पहली बार मां बनी थीं। सोनम और आनंद ने अपने बेटे का नाम वायु कपूर अहूजा रखा है। 2025 में सोनम ने अपने बेटे की तस्वीर पब्लिक में शेयर की थी। अब वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह अपने इस समय को खूब एन्जॉय कर रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने दो दिन पहले बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर की थी। 

 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम ने बेटे के जन्म के लंबे के बाद काम पर वापसी की थी। 2023 में उनकी फिल्म 'ब्लाइंड' जियोसिनेमा पर स्ट्रीम हुई थी। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद वह किसी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई है।