तामिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय थलपति की फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को 7 महीने के इंतजार के बाद रिलीज किया जाएगा। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह विजय के करियर की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म के रिलीज से पहले ऐसे खबर आ रही है कि यह नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'भगवंत केसरी' का तमिल रीमेक है जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब इस मामले में 'जन नायकन' के निर्देशक एच विनोद ने अपना रिएक्शन दिया है।
Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में एच विनोद ने बताया, 'जन नायकन 50% तक 'भगवंत केसरी' से प्रेरित है। फिल्म के पहले हाफ का 60% सेम है और सेकंड हाफ का 20% अलग है। निर्देशक ने बताया कि अजित कुमार के साथ 'पिंक' का तमिल रीमेक 'नेरकोंडा पारवई' बनाने के बाद उन्हें किसी और फिल्म का अडैप्टेशन बनाने में दिलचस्पी नहीं थी। हालांकि विजय ने उनसे यह भी कहा था कि उन्हें भगवंत केसरी बहुत पसंद आई थी और उनसे इस पर विचार करने को कहा। फिल्म के डायरेक्टर को थोड़ी मुश्किल हुई और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह बालकृष्ण के स्टाइल को तमिल सिनेमा के हिसाब से कैसे ढालेंगे?'
यह भी पढ़ें: 'पूजा मेरी जान', हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की फिल्म सुर्खियों मे क्यों है?
विजय ने 5 बार देखी है 'भगवंत केसरी'
एच विनोद ने आगे कहा, 'विजय सर की एक बात जो मुझे बहुत पसंद है। महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति उनका गहरा समर्पण। जब हमने 'पिंक' के रीमेक पर काम किया था तो अजित सर में भी मैंने यही पक्का इरादा देखा था। मैं विजय सर की आखिरी फिल्म पर काम करने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था।
2025 में वीटीवी गणेश ने खुलासा किया था कि विजय को भगवंत केसरी इतनी पसंद आई की। इसे उन्होंने 5 बार देखा था और फिल्म निर्देशक अनिल रविपुडी से इसका रीमेक बनाने को भी कहा था। गणेश का दावा था कि अनिल ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। हालांकि अनिल रविपुडी ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि वह इस पर कुछ नहीं बोलेंगे क्योंकि अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: 'मुझे काम चाहिए, 10 साल से नहीं मिला अच्छा ऑफर', अर्चना ने बयां किया दर्द
विजय की आखिरी फिल्म है 'जन नायकन'
वहीं 'जन नायकन' की बात करें तो विजय के साथ मामिता बैजू, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। हिंदी भाषा में इस फिल्म को जन नेता के नाम से रिलीज किया जाएगा। जबकि 'भगवंत केसरी' में बालकृष्ण के साथ श्रीलाल, काजल अग्रवाल और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में थे।
