पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। 6 सितंबर से शो शुरू हो रहा है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों की चर्चा तेज हो गई है। इस बार भी शो में नीतीश राजपूत, कनिका मान, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, माही विज समेत कई चर्चित नामों पर अटकलें चल रही हैं।
हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस का घर दिखाया है। घर को इस बार की थीम त्थास्तु टू के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस बार का काफी अतरंगी बनाया गया है। घर में सभी चीजें दो बनाई गई है जिससे गेम में ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: 'जानकारी न हो तो मत बोलो', स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ बयान पर खफा मैथिली
करोड़ों में बनता है बिग बॉस का सेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस के सेट को 3 से 3.5 करोड़ में बनाया जाता है। हर बार शो की थीम के हिसाब घर डिजाइन किया जाता है। हर बार बिग बॉस का घर पहले से ज्यादा खूबसूरत और आलीशान होता है। घर की हर दीवार को बेहद शानदार तरीके से डिजाइन किया जाता है। इस सेट को बनाने के लिए टीम शो के ऑनएयर होने से 4 महीने पहले शुरू हो जाता है। टीम पहले थीम सोचती है और उसके हिसाब से घर को डिजाइन करना शुरू करती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि बिग बॉस के खत्म होने के बाद इस आलीशान सेट का क्या होता है? आइए हम आपको बताते हैं।
शो खत्म होने के बाद बिग बॉस के घर का क्या होता है?
'बिग बॉस' के शुरुआती सीजन में दिखाया जाता था कि फिनाले के दिन जब सभी कंटेस्टेंट्स घर से बाहर निकल जाते तो सेट को तोड़ना शुरू कर दिया जाता था। बाद में यह ट्रेंड बदल दिया गया। इस सेट को अब तोड़ा नहीं जाता है। अब इसे संभाल कर रखा जाता है। घर में इस्तेमाल होने वाला ज्यादातर सामान रीयूज के लायक नहीं होता है तो उसे बेच दिया जाता है। इसके अलावा बहुत सारी चीजें रेंट पर ली जाती है जिसमें कैमरे से लेकर फर्नीचर तक शामिल होता है। इन सभी चीजों को बाद में वापस कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: बॉबी देओल की 'बंदर' एक्स पर हुई ट्रेंड, लोगों ने #MeTooForMen से जोड़ा
कितने दिन में डिजाइन होता है घर?
आर्ट डिजाइन ओमंग कुमार बिग बॉस के सेट को डिजाइन करते हैं। 2024 में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बिग बॉस 18 के सेट को बनाने से पहले पूरे घर को तोड़ने में 5 दिन लग गए थे और हमें बिग बॉस 18 का सेट बनाने में 45 दिन लग गए थे। इस घर में 107 कैमरे लगाए गए थे। आपको बता दें कि बिग बॉस में वॉशरूम और शॉवर एरिया में कैमरा नहीं होता है।
लाइव रिकॉर्डिंग नहीं दिखाया जाता है
बिग बॉस के घर में सैकड़ों कैमरे और शीशे लगे होते हैं। उन शीशों के पीछे कैमरा और प्रोडक्शन की टीम रहती है। शो में लाइव रिकॉर्डिंग नहीं दिखाई जाती है। शो को टीवी पर प्रसारित करने से पहले एडिट किया जाता है।
Magicbricks ने साल 2025 में अपनी एक एक रिपोर्ट शेयर की थी। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पूरे घर को नहीं तोड़ा जाता है। फिल्म सिटी में बेसिक स्ट्रक्चर बना रहता है और हर सीजन में इंटीरियर, फर्नीचर, वॉल डिजाइन और थीम बदले जाते हैं।
